फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train accident: All 80 passengers aboard North East Express from Prayagraj safe

ट्रेन हादसा : नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में प्रयागराज से सवार सभी 80 यात्री सुरक्षित, 50 ट्रेनों के बदले गए रूट

Thu, 12 Oct 2023 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

Bihar Train Accident News : ट्रेन में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, फतेहपुर, कानपुर, टुंडला, इटावा और अलीगढ़ स्टेशन से तकरीबन 350 यात्री सवार हुए थे।  अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार केवल दो यात्रियों के मामूली रूप घायल होने की खबर आई है।

विज्ञापन
Train accident: All 80 passengers aboard North East Express from Prayagraj safe
train - फोटो : Pixabay

विस्तार

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में एक राहत भरी खबर यह आई है। इस ट्रेन में प्रयागराज से जितने भी मुसाफिर सवार हुए थे वह सभी सुरक्षित हैं। यह सूचना आने के बाद यहां के अफसरों ने भी राहत भरी सांस ली है।

विज्ञापन






विज्ञापन







बताया जा रहा है की ट्रेन में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, फतेहपुर, कानपुर, टुंडला, इटावा और अलीगढ़ स्टेशन से तकरीबन 350 यात्री सवार हुए थे। अभी तक की सूचना के अनुसार केवल दो यात्रियों के मामूली रूप घायल होने की खबर आई है। यह दोनों यात्री इटावा जंक्शन से ट्रेन में चढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दुर्घटना के बाद अब तक उत्तर मध्य रेलवे की 50 ट्रेनों का रूट बदला गया है।  जिन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है उसमें महानंदा एक्सप्रेस सीमांचल एक्सप्रेस , विभूति एक्सप्रेस,
ब्रह्मपुत्र मेल आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं। बदले हुए रूट से आने की वजह से उनके यहां विलंब से आने की संभावना है।  

दोनों ट्रेनें की गई हैं निरस्त

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना में घायल होने वालों में प्रयागराज मंडल के इटावा से चढ़े दो यात्री शामिल हैं। एनसीआर के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी डा अमित मालवीय ने बताया की दोनों ट्रेन निरस्त की गई हैं। इसमें 13423 भागलपुर -अजमेर, 22465 मधुपुर -आनंद विहार एक्प्रेस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed