फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic stopped due to cracks in the newly constructed bridge built at a cost of Rs 63 crore on Tamsa river

प्रयागराज : तमसा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित पुल में आई दरार, पूर्व सीएम अखिलेश ने कसा तंज

Wed, 01 Nov 2023 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 05:32 PM IST
सार

यूपी और एमपी की सीमा पर तहसील बारा, मेजा और कोरांव तहसील को मध्य प्रदेश से जोड़ने के लिए इस पुल का निर्माण कराया गया था। सोमवार को ही मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था। पुल चालू होने के 10 दिन के भीतर ही इसमें गड़ब़़ी आ गई। पुल के बीच दरार पैदा होने की शिकायत पर फिलहाल इस पर आवागमन को रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Traffic stopped due to cracks in the newly constructed bridge built at a cost of Rs 63 crore on Tamsa river
तमसा नदी पर बना पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यमुनापार इलाके के तमसा नदी पर 67 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल में दरार आने और आवागमन रोके जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है। इस पुल का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।

विज्ञापन

 

यूपी और एमपी की सीमा पर तहसील बारा, मेजा और कोरांव तहसील को मध्य प्रदेश से जोड़ने के लिए इस पुल का निर्माण कराया गया था। सोमवार को ही मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था। पुल चालू होने के 10 दिन के भीतर ही इसमें गड़ब़़ी आ गई। पुल के बीच दरार पैदा होने की शिकायत पर फिलहाल इस पर आवागमन को रोक दिया गया है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही टेक्निकल टीम इस की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 

विज्ञापन



पूर्व सीएम अखिलेश ने कसा तंज

अखिलेश ने सोशल साइट एक्स पर लिखा- प्रयागराज में मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्धाटित पुल का 10 घंटे में ही दरक जाना एक गंभीर विषय है, जबकि कुंभ मेले का समय पास आता जा रहा है। भ्रष्टाचार के कमजोर स्तंभों पर मज़बूत पुल कैसे बन सकते हैं? गुजरात में भी ऐसा ही हुआ था। जन-जीवन की सुरक्षा के लिए आग्रह है, ‘गुजरात का विकास मॉडल’ यहाँ न लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed