फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tourists will get quick help, Sangam Tourism Police Station inaugurated

Prayagraj : सैलानियों को मिलेगी त्वरित मदद, संगम पर्यटन पुलिस थाने का उद्घाटन

Thu, 29 Feb 2024 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 05:00 PM IST
सार

संगम पर्यटन पुलिस थाना फिलहाल अस्थायी रूप से संगम चौकी के पीछे बने भवन में शुरू किया गया है। जमीन चिह्नित होने के बाद इसके स्थायी भवन का निर्माण शुरू होगा। बुधवार को उद्धाटन के मौके पर प्रभारी पुलिस आयुक्त आईजी रेंज प्रेम कुमार गौतम के साथ डीसीपी नगर दीपक भूकर व अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Tourists will get quick help, Sangam Tourism Police Station inaugurated
संगम टूरिस्ट पुलिस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम घूमने के लिए आने वाले सैलानियों को मदद के लिए अब दारागंज थाने का चक्कर नहीं काटना होगा। संगम क्षेत्र में ही उनकी मदद के लिए पुलिस मौजूद होगी। यह संभव हो सकेगा संगम पर्यटन पुलिस थाने से, जिसका उद्घाटन बुधवार को हुआ। पर्यटन थाने के साथ ही फाफामऊ थाने के नए भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल मोड में किया।

विज्ञापन


संगम पर्यटन पुलिस थाना फिलहाल अस्थायी रूप से संगम चौकी के पीछे बने भवन में शुरू किया गया है। जमीन चिह्नित होने के बाद इसके स्थायी भवन का निर्माण शुरू होगा। बुधवार को उद्धाटन के मौके पर प्रभारी पुलिस आयुक्त आईजी रेंज प्रेम कुमार गौतम के साथ डीसीपी नगर दीपक भूकर व अन्य अफसर मौजूद रहे। संगम पर्यटन पुलिस थाने में एक इंस्पेक्टर, दो एसआई समेत 16 पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। प्रभारी इंस्पेक्टर संजय सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन


उधर फाफामऊ थाने के नए भवन का भी लोकार्पण हुआ। इस मौके पर प्रभारी पुलिस आयुक्त के साथ ही डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल व फाफामऊ विधायक गुरुप्रसाद मौर्य समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया पर कार्रवाई, महिला सुरक्षा व महाकुंभ होगी प्राथमिकता


कमिश्ननरेट के नए अपर पुलिस आयुक्त आईपीएस एन कोलांची ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और बेहतर बनाने और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर रहेगा। वह 2008 बैच के आईपीएस अफसर और मूलरूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। प्रयागराज से पहले लखनऊ में डीआईजी साइबर क्राइम के पद पर तैनात थे।


पिछले साल उन्हें डीजीपी कमेंडेशन डिस्क गोल्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रयागराज में भी साइबर अपराध के हर साल हजारों मामले सामने आने की बात पर उन्होंने कहा कि लगाम लगाना प्राथमिकता है। पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में जनपद में भी इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed