फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today a new farmer movement is needed: Atul Anjan

आज नए किसान आंदोलन की है जरूरत: अतुल अंजान

Mon, 16 Dec 2019 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Today a new farmer movement is needed: Atul Anjan
पल्टन बाजार में आयोजित अवध किसान आन्दोलन शताब्दी समारोह में बोलते मुख्य अतिथि अखिल भारतीय किसान - फोटो : PRATAPGARH
फोटो 00
विज्ञापन

आज नए किसान आंदोलन की है जरूरत: अतुल अंजान
शहर के पल्टन बाजार में अवध किसान आंदोलन शताब्दी समारोह का आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर के पल्टन बाजार में रविवार को अवध किसान आंदोलन शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान किसान आंदोलन से जुड़े रहे स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव मुख्य अतिथि अतुल अंजान ने कहा कि अवध किसान आंदोलन ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने काम किया था, उसी तरह आज नए किसान आंदोलन की जरूरत है। खेती को जीवन से जोडने की आवश्यकता है। हमें दूसरी आजादी के लिए अपने पर्यावरण पर भी ध्यान देना हेागा। उन्होंने कहा कि रूरे व कहला से किसानों ने आजादी की मशाल जलाने का काम किया था। आजादी के आंदोलन में जान तक कुर्बान कर दी थी। उनके परिवारीजनों को सम्मानित करने का कार्य बहुत ही सराहनीय है। इससे नई पीढ़ी में देश प्रेम की भावना जगेगी। वरिष्ठ पत्रकार फिरोज नकवी ने रूरे और कहला पर किए गए शोध में कई महत्वपूर्ण व अनछुए पहलुओं को विस्तार से प्रस्तुत किया है। अवध किसान आंदोलन से जुड़े रहे स्वतंत्रता सेनानी पं. माताबदल पांडेय, झिंगुरी सिंह, हरखू, अक्षवर सिंह, अयोध्या वर्मा, ओरी वर्मा, भगवानदीन वर्मा, सहदेव सिंह, बृजपाल सिंह व कहला के शहीद मथुरा प्रसाद, रामदास, कालिका प्रसाद के परिजनों को सम्मानित किया गया। किसान सभा के महासचिव व पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने किसानों को अपनी लड़ाई लडने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने कहला व रूरे शहीदस्थल की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुनील प्रभाकर, निर्झर प्रतापगढ़ी, अनीश देहाती, राजमूर्ति सिंह सौरभ, ने अपनी रचनाओं से वाहवाही लूटी। इस अवर पर वीपी त्रिपाठी, कमलेश सरोज, दिलगीर सिद्दीकी, डा. लालजी त्रिपाठी, पीयूषकांत शर्मा, सुशील मिश्र, उदयनारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।

पल्टन बाजार में आयोजित अवध किसान आन्दोलन शताब्दी समारोह में जुटी भीड़।

पल्टन बाजार में आयोजित अवध किसान आन्दोलन शताब्दी समारोह में जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

ॎल्टन बाजार में आयोजित अवध किसान आन्दोलन शताब्दी समारोह में रूरे में शहीद किसानों के परिजनों को ?

ॎल्टन बाजार में आयोजित अवध किसान आन्दोलन शताब्दी समारोह में रूरे में शहीद किसानों के परिजनों को ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed