{"_id":"6778dd4ca8910968cb072d0f","slug":"to-liberate-pok-swami-rambhadracharya-will-perform-yagya-in-250-havan-kunds-in-mahakumbh-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : पीओके को मुक्त कराने के लिए स्वामी रामभद्राचार्य महाकुंभ में करेंगे 250 हवन कुंड में यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : पीओके को मुक्त कराने के लिए स्वामी रामभद्राचार्य महाकुंभ में करेंगे 250 हवन कुंड में यज्ञ
Sat, 04 Jan 2025 12:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:33 PM IST
सार
संगम क्षेत्र के सेक्टर 6 में श्री रामभद्राचार्य का भव्य शिविर बनाए जा रहा है जिसे बनाने के लिए कोलकाता से कारीगर को बुलाया गया है शिविर का मुख्य द्वार अयोध्या राम मंदिर के द्वारा के थीम पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जगदगुरु रामभद्राचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने के लिए विशाल यज्ञ कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए सेक्टर-छह स्थित शिविर में 250 यज्ञशाला बनाई जा रही है।
विज्ञापन
शिविर का द्वार अयोध्या के श्रीराम मंदिर के मुख्यद्वार की तरह बनाया जा रहा है। आठ जनवरी को जगद्गुरु का भव्य शोभायात्रा के साथ नगर प्रवेश होगा। शिविर में मौजूद शिष्य वशिष्ठ दास बताते हैं, मेले के दौरान 1008 बार यज्ञ किया जाएगा। शिविर में जगद्गुरु श्रीराम कथा भी सुनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
भगवान राम और बजरंगबली की बनाई जा रही प्रतिमा
शिविर में प्रवेश करते ही कथा पंडाल के बाहर करीब 20 फीट ऊंचे हनुमानजी की प्रतिमा तैयार की जा रही है। कोलकाता से कारीगर बांस, मिट्टी और पुआल की मदद प्रतिमा को अंतिम रूप देने में दिन-रात लगे हुए हैं। इसके अलावा भगवान शंकर और भगवान राम के साथ द्वारपाल की प्रतिमा बनाई जा रही है। वहीं, दो बड़े हाथी भी बनाए जा रहे हैं, जो शिविर के द्वार की शोभा को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन