फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   To implicate wife's father and relatives, the young man had himself attacked with a bomb

प्रयागराज : पत्नी के पिता व रिश्तेदारों को फंसाने के लिए युवक ने खुद पर कराया था बम से हमला, पुलिस ने दबोचा

Mon, 07 Aug 2023 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 05:31 PM IST
सार

तीन अगस्त को रात्रि करीब 9:30 बजे पिलर काॅलोनी के पास गौस नगर करेली में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने आशु उर्फ मोहम्मद अमान पर बम से हमला किया था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन
To implicate wife's father and relatives, the young man had himself attacked with a bomb
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

करेली में अमन उर्फ अंशु नाम के युवक पर बम से हमले की वारदात में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि इस वारदात की साजिश खुद अमान ने ही रची थी। ससुर और उसके रिश्तेदारों को फंसाने के लिए उसने खुद पर अपने दोस्त से बम से हमला करवाया था। पुलिस में अमान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हमला करने वाले उसके दोस्त की तलाश जारी है।

विज्ञापन


तीन अगस्त को रात्रि करीब 9:30 बजे पिलर काॅलोनी के पास गौस नगर करेली में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने आशु उर्फ मोहम्मद अमान पर बम से हमला किया था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। छानबीन के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर शक की सुई अमान पर ही गई तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और कबूल कर लिया कि यह घटना उसने खुद ही कराई है।
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि उसकी दूसरी पत्नी जैनब से उसका विवाद चल रहा है क्योंकि उसने उसकी बिना मर्जी के दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली है। इसमें जैनब के परिवारवालों ने भी उसका साथ दिया। इसी बात को लेकर आपत्ति करने पर उसे जैनब के पिता, बहनोई तारिक निवासी रसूलपुर, करेली और रिश्तेदार कमाल, निवासी शाहगंज ने काफी बेइज्जत किया था। इसीलिए उनको फंसाने के लिए उसने राहिल नाम के युवक से कहकर यह घटना करवाई। एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि आरोपी ने यह बयान वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान दिया है। उसे गिरफ्तार कर दिया गया है और उसके साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कैरी बैग में बम लाए हमलावर उससे ही हुआ खुलासा

घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि हमलावर जिस बैग में बम लाया था, घटना के बाद उस बैग को वह वहीं फेंककर भाग गया। पुलिस टीम ने बैग को कब्जे में लेकर देखा तो उस पर कोरबा छत्तीसगढ़ लिखा पाया गया। जांच से पता चला कि कोरबा, छत्तीसगढ़ में अमान की एक मौसी कामिनी पत्नी आसिफ अंसारी ब्याही हुई है जो कुछ माह पूर्व ही वादी के घर आई है। इससे शक की सुई उसकी ओर ही घूम गई। इसके साथ ही जब घटना के कुछ समय पूर्व का वीडियो देखा गया तो वह एक जगह बैठकर एक लड़के को मोबाइल में कुछ दिखाता नजर आया। इसी दौरान जैसे ही हमलावर बाइक से आते दिखे वह तुरंत वहां से उठकर एक ऐसे स्थान पर आ गया जहां बम पटक कर हमलावर आसानी से भाग निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed