फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Till now more than three lakh women have done free travel, government issued order

Raksha bandhan : अब तक तीन लाख से ज्यादा महिलाएं कर चुकी हैं मुफ्त सफर, सरकार ने फिर जारी किया आदेश

Mon, 28 Aug 2023 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 06:11 PM IST
सार

प्रदेश में 2017 में सीएम योगी ने महिलाओें को पहली बार रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज की बसों में फ्री सफर की सौगात दी। 2017 के बाद से लगातार यह सुविधा महिलाओं को दी जा रही है।

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के बाद से योगी सरकार हर वर्ष रक्षा बंधन पर यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं को फ्री में सफर करवा रही है। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन की बात करें तो बीते छह वर्ष में तीन लाख से ज्यादा महिलाओं ने फ्री सफर किया। कोरोना की वजह से वर्ष 2020 को छोड़ दिया जाए तो हर रक्षाबंधन पर 40 हजार से ज्यादा महिलाओं ने फ्री सफर किया। इस दौरान 2.47 करोड़ का भुगतान सरकार ने रोडवेज को किया। इस वर्ष 2023 में यूपी सरकार ने फिर फ्री बस यात्रा का आदेश लागू कर दिया है। यह आदेश 29 अगस्त को रात 12 बजे से 31 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 2017 में सीएम योगी ने महिलाओें को पहली बार रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज की बसों में फ्री सफर की सौगात दी। 2017 के बाद से लगातार यह सुविधा महिलाओं को दी जा रही है। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन में सिविल लाइंस, प्रयाग डिपो, जीरो रोड डिपो, लीडर रोड डिपो, बादशाहपुर डिपो, मीरजापुर डिपो, लालगंज एवं प्रतापगढ़ डिपो हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में पहली बार प्रयागराज रीजन द्वारा संचालित बसों में कुल 48717 महिलाओं ने फ्री सफर किया। इसके बाद 2018 में यह संख्या 40972 रही। 2019 में यह संख्या 60390 हो गई। हालांकि, वर्ष 2020 में कोरोना की वजह से तमाम बंदिशों के बाद भर यहां 18018 महिलाओं ने रक्षा बंधन के मौके पर फ्री सफर किया। इसके बाद 2021 में यह संख्या 43588 तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष एक लाख के पार पहुंच गई थी संख्या


पिछले वर्ष भद्रा की वजह से पर्व दो दिन मनाया गया। इस वजह से 2022 में फ्री सफर करने वाली महिलाओं की संख्या 100769 पहुंच गई। इस तरह से बीते छह वर्ष में प्रयागराज रीजन की बसों में 3.12 लाख महिलाओं ने रक्षा बंधन के अवसर पर फ्री सफर किया। इस बार भी भद्रा की वजह से रक्षाबंधन दो दिन मनाया जाना है।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी रोडवेज बसों में फ्री सफर का एलान नहीं किया गया है, लेकिन इतना जरूर है कि सोमवार या फिर मंगलवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी हो सकता है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि रक्षा बंधन को लेकर शासन से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।
रोडवेज को बाद में सरकार करती है भुगतान

रक्षा बंधन के अवसर पर यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं के फ्री सफर का भुगतान बाद में योगी सरकार द्वारा किया जाता है। बीते छह वर्ष के दौरान प्रयागराज रीजन की बसों में 3.12 लाख महिलाओं के फ्री सफर का राज्य सरकार द्वारा 2.47 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

रक्षा बंधन पर तीन सितंबर तक रोडवेज कर्मियों की छुट्टी निरस्त


यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। प्रयागराज रीजन के लीडर रोड, सिविल लाइंस डिपो आदि के केंद्र प्रभारी द्वारा तीन सिंतबर 23 तक रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। रोडवेज कर्मचारियों के व्हाट्सअप ग्रुप में भी उक्त आदेश को भेजा गया है। रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर रोडवेज के प्रयागराज रीजन को तमाम रूट पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन करना है। इसी वजह से रोडवेज प्रशासन ने कर्मचारियों के अवकाश निरस्त किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed