फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ticket broker caught in Rambagh with tickets for Mumbai, Surat

मुंबई, सूरत की टिकट के साथ रामबाग में पकड़ा गया टिकट दलाल

Sat, 31 Jul 2021 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 10:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ की वजह से हो रही लंबी प्रतीक्षा सूची का फायदा टिकट दलाल उठा रहे हैं। टिकट दलाल तत्काल कोटे की सीट बुक करवा कर उसका मनमाना दाम यात्रियों से वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
Ticket broker caught in Rambagh with tickets for Mumbai, Surat
arrest - फोटो : istock

विस्तार

महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ की वजह से हो रही लंबी प्रतीक्षा सूची का फायदा टिकट दलाल उठा रहे हैं। टिकट दलाल तत्काल कोटे की सीट बुक करवा कर उसका मनमाना दाम यात्रियों से वसूल रहे हैं। ऐसा ही एक दलाल शनिवार को आरपीएफ रामबाग के हत्थे चढ़ा। उसके पास से सूरत और मुंबई के पांच आरक्षित टिकट भी बरामद किए गए। युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ रामबाग प्रभारी राजेश कुमार को खबर मिली थी कि रिजर्वेशन काउंटर पर एक युवक पिछले कुछ दिनों से तत्काल कोटे की टिकट बुक करवा कर उसे बेच रहा है। जानकारी मिलने के बाद एसआई उमाकांत मिश्र, रमेश प्रसाद, बीनू ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। शनिवार को युवक स्टेशन आया तो उसकी जांच की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान 12500 रुपये कीमत के पांच टिकट उसके पास से बरामद हुए। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सतीश पटेल, निवासी जौनपुर बताया। उसने स्वीकार किया वह कंफर्म टिकट बुक करवाने के बाद उसे ज्यादा दाम में बेचता था। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed