फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three times more infection-free than new patients, deaths also decreased

नए मरीजों के मुकाबले तीन गुना अधिक हुए संक्रमण मुक्त, मौतें भी घटीं

Wed, 05 May 2021 01:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three times more infection-free than new patients, deaths also decreased
प्रयागराज। लॉकडाउन के लगातार चाथे दिन जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में बड़ी गिरावट आई है। यह एक महीने पहले के स्तर पर पहुंच आया है। इसके अलावा मरने वालों की संख्या भी कम हुई है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इसके पहले पांच अप्रैल को सात सौ से कम 652 मरीज एक दिन में मिले थे।
विज्ञापन

डॉ. सहाय ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 11434 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 683 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें 439 आरटीपीसीआर में, 179 एंटीजन टेस्ट में और 65 ट्रूनॉट में पॉजिटिव आए। जबकि एंटीजन टेस्ट 6301 लोगों का, आरटीपीसीआर 4550 लोगों की और ट्रूनॉट जांच 200 लोगों की हुई। 383 जांचें निजी पैथालॉजी में हुईं। संक्रमित पाए जाने वालों में शहर में एंटीजन में 103 और ग्रामीण क्षेत्र में 76 शामिल हैं। जबकि, आरटीपीसी टेस्ट में शहर में 348 और ग्रामीण क्षेत्र में 91 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमित पाए जाने वालों का अनुपात शहर के मुकाबले एक चौथाई है। उन्होंने कहा कि संक्रमितों की संख्या लगातार कम होने के पीछे की मुख्य वजह लॉकडाउन से लोग ज्यादा एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आ पा रहे हैं और दूसरे ट्रेसिंग बढ़ाई गई है। इसी वजह से संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1943 हुए संक्रमण मुक्त, 51 को अस्पताल से मिली छुट्टी
मंगलवार को नए संक्रमितों की संख्या में कमी आने के साथ संक्रमण मुक्त होेने वालों की संख्या तकरीबन तीन गुना अधिक रही। मंगलवार को कुल 1943 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसमें से 51 को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे हॉस्पिटल सहित निजी अस्पतालों से छुट्टी दी गई जबकि 1892 को होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इससे एक्टिव केसों की संख्या 9857 रह गई है। इसमें से तकरीबन दो हजार लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा बाकी लोग होम आइसोलेशन में हैं। बेड की समस्या और दिनों की तरह मंगलवार को भी बनी रही। लोग सरकारी और निजी कोविड अस्पतालों का चक्कर काटते रहे लेकिन बेड नहीं नसीब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed