फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three suspended including the inspector of the hotel close to Atik

अतीक के करीबी के होटल में रहने वाले दरोगा समेत तीन निलंबित

Tue, 08 Sep 2020 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Sep 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three suspended including the inspector of the hotel close to Atik
1
अपराधियों से सांठगांठ के मामले में नवाबगंज थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें दो दरोगा व एक कांस्टेबल शामिल हैं। एडीजी जोन के निर्देश पर जांच के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन


एडीजी जोन प्रेमप्रकाश को शिकायत मिली थी कि नवाबगंज थाने में तैनात एसआई इबरार अहमद नवाबगंज टोल प्लाजा स्थित जिस होटल में रहता है, वह अतीक अहमद के करीबी का है। पूर्व में हिदायत के बाद भी वह होटल में ही रहता रहा। एडीजी ने मामले की जांच के निर्देश दिए। जिस पर एएसपी केवी अशोक ने मामले की जांच की। प्रथमदृष्टया शिकायत सही पाई गई जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उधर नवाबगंज के ही डांडी चौकी प्रभारी के रूप में तैनात दरोगा दुर्गेश राय को भी अपराधियों से सांठगांठ के मामले में निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि अफसरों के निर्देश के बावजूद सांठगांठ के चलते वह चिह्नित अपराधियों को पकड़ने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। जबकि इसी थाने में तैनात सिपाही सुरजेश यादव को भी अपराधियों से सांठगांठ के आरोप में प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed