फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three people jumped from the new Yamuna bridge, Naini Bridge is becoming a suicide zone of the city.

Prayagraj : नए यमुना पुल से तीन लोगों ने लगाई छलांग, शहर का सुसाइड जोन बनता जा रहा है नैनी ब्रिज

Mon, 12 Aug 2024 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 05:54 PM IST
सार

सोमवार को नए यमुना पुल से तीन लोगों ने छलांग लगा दी। इससे हड़कंप मचा रहा। सभी ने अलग-अलग कारणों से आत्मघाती कदम उठाया। गनीमत रही कि घाट पर मौजूद पीएसी के जवानों ने समय रहते नदी में कूदकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
Three people jumped from the new Yamuna bridge, Naini Bridge is becoming a suicide zone of the city.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार को नए यमुना पुल से तीन लोगों ने छलांग लगा दी। इससे हड़कंप मचा रहा। सभी ने अलग-अलग कारणों से आत्मघाती कदम उठाया। गनीमत रही कि घाट पर मौजूद पीएसी के जवानों ने समय रहते नदी में कूदकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। इस समय यमुना उफान पर हैं और धारा भी काफी तेज बह रही है। नदी में कूदते ही तीनों धारा में बह गए।

विज्ञापन


समय रहते पीएसी के जवानों ने पानी में कूदकर तीनों को बचाया। आरती देवी (35) पत्नी शिवकुमार निवासी अमिलिहा कला प्रयागराज, ऊषा सिंह (42) पत्नी राकेश कुमार सिंह निवासी मधवापुर बैरहना और सुनील उपाध्याय (38) पुत्र आद्या प्रसाद उपाध्याय निवासी ब्योर सैदाबाद थाना को बचाया गया। तीनों ने बताया कि वह परेशान चल रहे थे। इसके चलते यह कदम उठाया। फिलहाल परिवार वाले उन्हें अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed