{"_id":"685cc1f156e80e0a15047836","slug":"three-people-including-a-shopkeeper-died-under-suspicious-condition-in-pratapgarh-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में मिली परिवार के तीन लोगों की लाश, छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला सुरक्षित; सुसाइड की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में मिली परिवार के तीन लोगों की लाश, छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला सुरक्षित; सुसाइड की आशंका
Thu, 26 Jun 2025 03:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:56 PM IST
सार
प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार स्थित एक मकान में दुकानदार समेत तीन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर के अंदर कमरे में बेड पर तीनों के शव मिले हैं। मां, बेटा, पत्नी की मौत से कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Three Dead in Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। एक घर में परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला घर में सुरक्षित मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के संदिग्ध मौत की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। रायबरेली जिले के मूल निवासी अंकित पटवा (28) सगरा सुंदरपुर बाजार में अपने ननिहाल में नेवासे पर रहता था।
अंकित के साथ उसकी पत्नी रिया पटवा (24) मां आशा पटवा (48), नानी यशोदा देवी (70) और छह माह का अंकित का दुधमुंहा बच्चा घर के ऊपरी मंजिल पर रहता था। घर में नीचे अंकित ने जनरल स्टोर की दुकान खोल रखी थी।
विज्ञापन
बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अंकित, उसकी पत्नी रिया और अंकित की मां आशा का शव बेड पर पड़ा मिला। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। सुबह मृतक अंकित की नानी यशोदा देवी दुधमुंहे बच्चे के साथ नीचे उतरी और लोगों को घटना की जानकारी दी।
यह जानकारी मिलते ही सभी के होश उड़ गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय व सीओ रामसूरत सोनकर के साथ लीलापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की छानबीन में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने की आशंका व्यक्त की गई है।

मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम बुलाई गई। पुलिस खाने में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की बात कह रही है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित की नानी मंदबुद्धि है, जिस कारण वह कुछ बोल नहीं पा रही। आसपास के लोगों में चर्चाओं पर गौर करें तो घटना की वजह जमीन विवाद या सूदखोरी है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।