फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three pandals ready in parade ground, plants will be counted in two ways

परेड मैदान में तीन पंडाल तैयार, दो तरह से होगी पौधों की गिनती

Fri, 09 Aug 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three pandals ready in parade ground, plants will be counted in two ways
Three pandals ready in parade ground, plants will be counted in two ways - फोटो : ALDCOMPACT
परेड ग्राउंड में सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पौध वितरण कार्यक्रम के लिए तीन वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किए गए हैं। इन पंडाल में दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। पौध वितरण कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से जियो टैगिंग नहीं की जाएगी। हालांकि यहां क्यू आर कोड की जरूर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पंडाल से पौधा लेकर बाहर निकलने वाले लोगों की भी सरकारी कर्मचारी गिनती करेंगे। इस तरह से इस पूरे कार्यक्रम में पौधा लेने वालों की डिजिटली एवं मैनुअली काउंटिंग जिला प्रशासन करवाएगा।
विज्ञापन

परेड में डेढ़ करोड़ की लागत का पंडाल बनाया गया है। मुख्य पंडाल चार हजार वर्ग मीटर एवं दो अन्य पंडाल 2100 वर्ग मीटर के बनाए गए हैं। पौध वितरण के लिए यहां कुल 14 स्थानों पर 28 काउंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा चार अन्य काउंटर आरक्षित भी रखे गए हैं। इस तरह से कार्यक्रम स्थल पर कुल 32 काउंटर पौध वितरण के लिए रहेंगे। मुख्य पंडाल में एक बड़ा मंच भी बनाया गया है। इसी मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं अन्य अतिथि भी बैठेंगे। मुख्य पंडाल के पास ही एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसके अलावा बालू से एक आकृति भी वहां तैयार की जा रही है। बारिश को देखते हुए वहां पंडाल में चकर्ड प्लेट बिछाई गई है। ताकि कीचड़ न हो। कुुंभ मेल में लगे नेत्र कुंभ में जिस संस्था ने पंडाल तैयार किया था उसी ने पौध वितरण कार्यक्रम का भी पंडाल तैयार किया है।
विज्ञापन

एक बार में एक व्यक्ति को मिलेगा एक पौधा
0 पौध वितरण कार्यक्रम में एक बार में एक व्यक्ति को एक ही पौधा दिया जाएगा। दरअसल इसी का ही रिकार्ड बनना है। इसके पूर्व का रिकार्ड महाराष्ट्र में बना था। तब वहां 30 हजार पौध वितरित किए गए थे। प्रयागराज में 33 हजार पौध वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि यहां इससे कहीं ज्यादा पौधों का वितरण शुक्रवार को किया जा सकता है। यहां इंट्री गेट से आने वाले लोगों को क्यू आर कोड का कार्ड मिलेगा। इसी कार्ड से मालूम पड़ेगा कि संबंधित व्यक्ति को 28 में से किस काउंटर पर जाना है। काउंटर के पूर्व कार्ड स्कैन कर उसे बॉक्स में डाल दिया जाएगा। इसके बाद काउंटर से पौधा मिलने के बाद बाहर आने का रास्ता दूसरा रहेगा। इसी निकास द्वार पर पौधा लेकर बाहर आने वालों की मैनुअली काउंटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली सड़क से प्रवेश एवं त्रिवेणी मार्ग से होगी वापसी
0 परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर स्कूली बच्चों का प्रवेश काली सड़क से होगा। वहां से बच्चे लाल सड़क स्थित पंडाल तक आएंगे। बाद में इन बच्चों को वापस ले जाने के लिए बसें उन्हें त्रिवेणी मार्ग से मिलेगी। कार्यक्रम में कुल 135 बसों को लगाया गया है। इस बीच बृहस्पतिवार को कमिश्नर आशीष गोयल एवं जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी परेड मैदान में तैयारियों का जायजा लेने को पहुंचे। कमिश्नर ने कहा कि बच्चों के बस से उतरने के बाद कार्यक्रम स्थल तक आने के मार्ग में किसी प्रकार के वाहनों का आवागमन न हो। इसके अलावा कमिश्नर ने स्कूली बच्चों के परेड ग्राउंड तक पहुंचने तथा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उनके द्वारा पौधे लेकर जाने तक की पूरी व्यवस्था देखी।
परेड में पहुंच गए हैं ये पौधे
पौधे का नाम संख्या
सागौन 20 हजार
शहजन 15 हजार
अमरूद 14 हजार
इमली 08 हजार
नीम 15 हजार
नीबू 05 हजार
महोजदी 10 हजार
शीशम 05 हजार
आंवला 10 हजार
जामुन 03 हजार
कटहल 02 हजार
बहेड़ा 02 हजार
अमलताश 04 हजार
गुलमोहर 05 हजार
आगस्त 02 हजार
कचवाद 01 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed