फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   three loots in one hour

घंटे भर में छिनैती की तीन वारदातें, पुलिसिंग पर सवाल

Mon, 14 Oct 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
three loots in one hour
घंटे भर में छिनैती की तीन वारदातें, पुलिसिंंग पर सवाल
विज्ञापन

सिविल लाइंस, शिवकुटी, राजरूपपुर में वारदात
प्रयागराज। शहर में बेखौफ हो चुके लुटेरों ने रविवार को घंटे भर के भीतर छिनैती की तीन वारदातों को अंजाम दिया। सिविल लाइंस व तेलियरगंज में छात्रों तो राजरूपपुर में युवती का मोबाइल छीन लिया। साथ ही पर्स भी छीनने का प्रयास किया। शिवकुटी व सिविल लाइंस पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी लेकिन धूमनगंज पुलिस घटना की जानकारी से इंकार करती रही।
पहली घटना सिविल लाइंस में हुई। मूल रूप से फाफामऊ का रहने वाला मनीष तिवारी पत्रिका चौराहे के पास किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। रविवार रात 8.30 बजे वह कमरे से निकलकर चौराहे की ओर जा रहा था तभी पल्सरसवार बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशें का कोई सुराग नहीं मिला। कुछ देर बाद ही छिनैती की एक वारदात तेलियरगंज बाजार में हुई। जहां सिद्धार्थनगर के रहने वाले छात्र का मोबाइल छीन लिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसने बताया कि वह शिवकुटी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। देर रात तक उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। उधर नौ बजे के करीब राजरूपपुर में 60 फीट रोड पर सरेराह सुमन पत्नी राजेश कुमार से मोबाइल छीन लिया गया। घटना तब हुई जब वह दिग्गज सिंह स्कूल के पास सब्जीमंडी से सब्जी खरीदकर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेखौफ बाइकसवार लुटेरों ने सुमन से पर्स छीनने का भी प्रयास किया और विरोध पर उसे धक्का देकर गिरा भी दिया। हालांकि वह पर्स छीनने में नाकाम रहे। आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सुमन के पति कानपुर ब्लड बैंक में कार्यरत हैं। घंटे भर के भीतर हुई तीन वारदातों ने सक्रिय पुलिसिंग के दावों की पोल भी खोल दी। मामले में सिविल लाइंस व शिवकुटी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जबकि धूमनगंज इंस्पेक्टर घटना की जानकारी से ही इंकार करते रहे। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि मौके पर राजरूपपुर चौकी के दो सिपाही भी घटना के बाद पहुंचे थे।
विज्ञापन

एक दिन पहले भी हुई थी छिनैती
प्रयागराज। धूमनगंज के कंधईपुर में एक दिन पहले सत्यम सिंह के मोबाइल छिनैती की वारदात हुई थी। कंधईपुर निवासी सत्यम ने बताया था कि वह केंद्रांचल कॉलोनी के पास था तभी लाल रंग की बाइकसवार बदमाश मोबाइल छीन ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed