फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three, including a couple returning to Kalpavas in a road accident, died

हादसे में तीन की मौत-अमेठी के लिए

Mon, 10 Feb 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three, including a couple returning to Kalpavas in a road accident, died
Three, including a couple returning to Kalpavas in a road accident, died - फोटो : NAWABGANJ
मऊआइमा। प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाइवे पर हुए हादसे में कल्पवास कर घर लौट रहे अमेठी निवासी दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार पति-पत्नी मऊआइमा पहुंचे थे कि तभी उनकी कार साइकिल सवार को चपेट में लेते हुए डंपर से जा टकराई। साइकिल सवार दुग्ध विक्रेता ने मौके पर दम तोड़ दिया,जबकि दंपती की अस्पताल में सांसें थम गईं। हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दुर्घटना रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे के करीब मऊआइमा के जोगापुर मंडी के पास हुई। अमेठी में धमौर हीरापुर निवासी राधेश्याम तिवारी (58) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में कर्मचारी थे। वह पत्नी केवला देवी (55) के साथ पिछले एक महीने से माघ मेला क्षेत्र में कल्पवास कर रहे थे। माघी पूर्णिमा के स्नान के बाद सुबह कल्पवास खत्म कर वह कार से पत्नी समेत घर लौटने लगे। प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाइवे पर वह मऊआइमा के जोगापुर मंडी के पास पहुंचे थे कि तभी कार अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार दूध विक्रेता पन्ना लाल पटेल (45) पुत्र बसंत लाल निवासी नया पुरवा मरखामऊ मऊआइमा को चपेट में लेते हुए डंपर से जा टकराई। हादसे में पन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दंपती को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी तो वह रोते-बिलखते हुए पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाइवे पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। मृतक पन्नालाल के तीन बेटे व चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed