फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three government officers arrived by special plane, laid emphasis on improving the security of Shiva temples

Mahakumbh : विशेष प्लेन से आए शासन के तीन अफसर, शिव मंदिराें की सुरक्षा बेहतर करने पर दिया जोर

Tue, 25 Feb 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 05:59 PM IST
सार

महाकुंभ के इस दिव्य और भव्य आयोजन में महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Three government officers arrived by special plane, laid emphasis on improving the security of Shiva temples
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के इस दिव्य और भव्य आयोजन में महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत स्वास्थ्य और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले टॉप के अधिकारियों उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल, एडीजी कानून- व्यवस्था अमिताभ यश और राहत आयुक्त भानुचंद्र गोस्वामी को विशेष प्लेन से मंगलवार की सुबह भेजकर उन्हें मेला क्षेत्र में 24 घंटे मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। जिससे श्रद्धालु निर्बाध रूप से पवित्र स्नान और धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।

विज्ञापन


लखनऊ से महाकुंभ नगर में पहुंचते ही शासन से आए अधिकारियों ने मेला प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान को लेकर तैयारियाें के बारे में पूछा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल ने कहा कि स्नान के साथ ही साथ हमें शहर और खास कर मेला क्षेत्र के निकट शिव मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना चाहिए।

विज्ञापन

नजदीकी घाटों पर स्नान कराने पर रहेगा जोर

यातायात प्रबंधन से लेकर रूट प्लान और संगम स्नान के बारे में तरह- तरह के सुझाव दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से प्रशासन के द्वारा किए गए प्रवेश मार्ग के अनुसार स्नान घाटों के निर्धारण में मामूली बदलाव करने का निर्देश दिया। राहत आयुक्त भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि महाशिरात्रि पर्व के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना हैं। ऐसे में श्रद्धालु अपने निकटतम घाट पर स्नान कर निकट के ही शिवालयों में दर्शन - पूजन कर भीड़ को संतुलित बनाएं रखने में सहयोग करें। एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि दूध, सब्जी, दवा, पेट्रोल, एंबुलेंस और पुलिस व प्रशासन से जुड़े वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं रहेंगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से मुस्तैद होकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया।

मौनी अमावस्या हादसे के बाद गोयल और गोस्वामी, यश ने जीता भरोसा

मौनी अमावस्या हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल, एडीजी कानून - व्यवस्था अमिताभ यश और राहत आयुक्त भानुचंद्र गोस्वामी सहित कई अफसरों को लगाया। उन्हें इस बात का आभास हो गया कि जिन अफसरों को जिम्मेदारी पहले सौंपी गई थीं, उनका प्रबंधन एवं नियंत्रण बेहतर नहीं हैं।

वैसे तो इन्हें 12 फरवरी तक के लिए ही लगाया गया था। लेकिन बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं निर्बाध रूप से पवित्र स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद इन्हें महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान कराने की जिम्मा सौंपकर विशेष प्लेन से भेजा हैं। सूत्रों की मानें तो तीनों अधिकारियों की मौजूदगी में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से लोग पहुंचे। यही नहीं विभिन्न देशों से प्रयागराज आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं की भी इनमें अच्छी खासी तादात रही है। बात सिर्फ प्रमुख स्नान की हो तो करीब 17 करोड़ से अधिक श्रद्धालु इनकी मौजूदगी के दौरान संगम तट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed