फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three days have passed since the report was filed, the statement of the victim has not even been recorded

Prayagraj Police : रिपोर्ट दर्ज हुए तीन दिन बीते, पीड़िता का बयान तक नहीं हुआ

Sat, 01 Jul 2023 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 01:28 PM IST
सार

वादी का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने मुकदमा लिखने मेें देरी की। 19 जून को ही तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। मीडिया में खबर आने के बाद 28 जून को रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Three days have passed since the report was filed, the statement of the victim has not even been recorded
up police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करछना में ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास करने वाले कमलेश पटेल के मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं शुरू हुई है। तीन दिन बाद भी मुकदमा वादी व उसकी पत्नी रंजना पटेल का बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। इस मामले में थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर मनमोहन मिश्रा समेत चार पर नामजद मुकदमा हुआ है।

विज्ञापन


वादी का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने मुकदमा लिखने मेें देरी की। 19 जून को ही तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। मीडिया में खबर आने के बाद 28 जून को रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि, तीन दिन बीतने के बावजूद अब तक विवेचना शुरू नहीं हुई है। यहां तक कि पीड़िता का बयान तक नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वादिनी के ससुर झल्लर पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किसी आरोपी को न गिरफ्तार किया और न ही उसकी बहू का बयान लिया। उधर, इस मामले में करछना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद का कहना है कि वादिनी अभी पति का इलाज करा रही है। ऐसे में बयान नहीं दर्ज किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुक्तभोगी पर ही दर्ज कर ली थी रिपोर्ट

मामले में करछना पुलिस की भूमिका शुरू से ही सवालों में रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई से आनाकानी करती रही। रिपोर्ट तक नहीं लिखी और 19 जून को युवक के ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी का प्रयास करने की घटना के दो दिन बाद ही विपक्षियों की तहरीर पर भुक्तभोगी, इसकी पत्नी व पिता पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि सुलह समझौते के लिए पांच लाख रुपये मांगे गए और दबाव बनाकर बार-बार थाने बुलाने से ही उनके पक्ष की एक महिला को हार्ट अटैक आ गया।

12वें दिन भी गंभीर बनी रही हालत

उधर, कमलेश एसआरएन अस्पताल में भर्ती है। 12वें दिन भी उसकी हालत गंभीर बनी रही। पिता ने बताया कि उसका ऑपरेशन हुआ है, लेकिन वह बोल नहीं पा रहा है। कुछ खाने की भी हालत में नहीं है। वह आईसीयू में भर्ती है।

यह है पूरा मामला
करछना के जगौती गांव के रहने वाले कमलेश पटेल की बाइक 14 जून को छीन ली गई थी। इस मामले में कमलेश ने एसडीएम करछना से शिकायत की तो पुलिस को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए। आरोप है कि कमलेश एसडीएम के आदेश वाला प्रार्थनापत्र लेकर थाने पहुंचा तो अतिरिक्त निरीक्षक मनमोहन मिश्रा ने आरोपियों पवन द्विवेदी, मोनू द्विवेदी और पप्पू गुप्ता को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर कमलेश को धमकाया और प्रताड़ित किया। उससे कई सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर उसने खुदकुशी की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed