फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three crore devotees are expected to arrive on Mauni Amavasya, route plan discussed

Prayagraj Magh Mela : मौनी अमावस्या पर तीन करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, रूट प्लान पर किया मंथन

Fri, 21 Nov 2025 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Nov 2025 01:17 PM IST
सार

महाकुंभ के बाद आयोजित होने जा रहे माघ मेला-2026 को लेकर प्रशासनिक मंथन का दौर जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को विभिन्न मार्गों से होकर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सुरक्षित व व्यवस्थित आवागमन के लिए अंतरराज्यीय यातायात प्रबंधन को लेकर मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई-ट्रिपल-सी सभागार में उच्चस्तरीय बैठक हुई।

विज्ञापन
Three crore devotees are expected to arrive on Mauni Amavasya, route plan discussed
माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेते कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के बाद आयोजित होने जा रहे माघ मेला-2026 को लेकर प्रशासनिक मंथन का दौर जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को विभिन्न मार्गों से होकर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सुरक्षित व व्यवस्थित आवागमन के लिए अंतरराज्यीय यातायात प्रबंधन को लेकर मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई-ट्रिपल-सी सभागार में उच्चस्तरीय बैठक हुई। एडीजी व मंडलायुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रमुख स्नान पर्वों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया गया। इसमें आसपास के जनपदों और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इस बार मकर संक्रांति (15 जनवरी) और मौनी अमावस्या (18 जनवरी) के बीच मात्र तीन दिन का अंतर है।

विज्ञापन


ऐसे में मकर संक्रांति पर मेला क्षेत्र में पहुंचने वाली भीड़ मौनी अमावस्या तक रुकी रह सकती है। इससे मौनी अमावस्या पर तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में अत्यंत संवेदनशील और सटीक यातायात प्रबंधन योजना अनिवार्य हाेगी। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज आने के लिए मुख्यत: सात जिलों के मार्गों जौनपुर, वाराणसी, रीवा, मिर्जापुर, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या का उपयोग होता है। ऐसे में इन सभी मार्गों पर डायवर्जन लागू कराने के लिए प्रत्येक जनपद में नोडल अधिकारी नियुक्त करने आवश्यकता बताई गई है।

विज्ञापन

Three crore devotees are expected to arrive on Mauni Amavasya, route plan discussed
प्रयागराज माघ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने डायवर्जन मार्गों की समय से मरम्मत, बॉर्डर नाकों पर नियमित जांच तथा होल्डिंग एरिया की क्षमता का सही मूल्यांकन करने को कहा। पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार ने सभी सीमावर्ती जनपदों को डायवर्जन प्लान के अनुसार ड्यूटी चार्ट तैयार करने और इन मार्गों पर होल्डिंग एरिया के चिह्नांकन के निर्देश दिए। उन्होंने आकस्मिक परिस्थिति पर वैकल्पिक प्लान भी तैयार करने पर जोर दिया।

Three crore devotees are expected to arrive on Mauni Amavasya, route plan discussed
प्रयागराज माघ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस अपर आयुक्त डॉ. अजय पाल ने अपने सुझाव में कहा कि सभी जिले यह सुनिश्चित करें कि प्रयागराज की ओर गलत दिशा से वाहन न चलें तथा आपात स्थिति में आंतरिक डायवर्जन प्लान तैयार रहें। आईजी डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक योजना तैयार रखना जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों के लिए एक कॉमन कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म बनाने का सुझाव दिया। एसएसपी माघ मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सीमावर्ती जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए दो तरह के डायवर्जन प्लान लागू होंगे। पीक डे व नॉन पीक डे प्लान। मेला अधिकारी ऋषिराज ने सभी जनपदों के अधिकारियों से माघ मेले की सफल तैयारियों के लिए पूर्ण सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed