फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three arrested in advocate murder case in Prayagraj

वकील हत्याकांड: हत्या की साजिश का पर्दाफाश, साथी अधिवक्ता समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2019 01:27 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in advocate murder case in Prayagraj
वकील हत्याकांड की गुत्थी सुलझी (सांकेतिस तस्वीर) - फोटो : Social Media

वकील सुशील पटेल हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने सुशील के साथी अधिवक्ता समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। फाफामऊ में दो करोड़ की जमीन का विवाद सामने आया है। इसी विवाद में दो लाख की सुपारी देकर सुशील की हत्या करा दी गई। पुलिस बुधवार रात तक दोनों शूटरों की तलाश में दबिश दे रही थी। पकड़े गए तीनों आरोपियों से अधिकारियों ने भी पूछताछ की।

विज्ञापन


फाफामऊ में सोरांव के लेहरा तिवारीपुर गांव निवासी अधिवक्ता सुशील कुमार पटेल की 23 जून की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुशील के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। प्रारंभिक जांच के बाद साफ हो गया था कि सुशील वकालत के साथ साथ प्रापर्टी का काम भी करते थे। पुलिस ने इसी एंगल से जांच शुरू की तो कई खुलासे होने लगे। इसी बीच सुशील पटेल की कॉल डीटेल्स से भी महत्वपूर्ण सुराग मिल गए।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने इस मामले में सुशील के साथी रहे एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना स्तर पर पूछताछ के बाद एसपी गंगापार समेत अन्य अधिकारियों ने आरोपियों से लंबी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फाफामऊ में बसहा नाले के पास एक जमीन की प्लाटिंग का पूरा विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सुशील के साथ शिवकुटी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अधिवक्ता तथा रूदापुर और प्रसिद्ध का पूरा का रहने वाले दो प्रापर्टी डीलरों उसी जमीन की प्लाटिंग में शामिल थे। जमीन बेचने के विवाद में सुशील का साथी अधिवक्ता तथा दोनों प्रापर्टी डीलरों में विवाद हो गया था। समय बीतने के साथ साथ विवाद बढ़ता गया।

मामला इतना बढ़ गया कि सुशील को अपनी जान जाने का डर सताने लगा तो उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया। अगर निकलते भी थे तो किसी न किसी के साथ। जमीन के हिस्से को लेकर विवाद बढ़ता गया। अंतत: सुशील ने साथी अधिवक्ता से कह दिया कि उन्हें उनका हिस्सा दे दिया जाय तो वह जमीन से कोई मतलब नहीं रखेंगे।

सूत्रों के मुताबिक सुशील ने 30 लाख रुपये की मांग की। इस पर भी विवाद हुआ। इसी विवाद में दो लाख की सुपारी देकर शूटरों से उन्हें मरवा दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस अधिवक्ता हत्याकांड के खुलासे के बेहद नजदीक है। गुरुवार तक पूरा खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एनके सिंह, एसपी गंगापार कॉल डीटेल्स से हुआ खुलासा

पुलिस ने जांच शुरू की तो यह बात पता थी कि मामला प्रापर्टी डीलिंग से ही जुड़ा है लेकिन, खुलासे में सबसे महत्वपूर्ण लीड सुशील की कॉल डीटेल्स रिकार्ड से मिली। सुशील जमीन में अपने हिस्से के लिए आरोपियों से लगातार संपर्क में थे। जिस दिन सुशील की हत्या हुई, उस दिन भी उन्होंने आरोपियों से बात की थी। उनकी पत्नी ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि वे किसी से जमीन को लेकर बात कर रहे थे।

धरना प्रदर्शन में आगे आगे था आरोपी अधिवक्ता

पुलिस ने सुशील हत्याकांड में जिस अधिवक्ता को पकड़ा है, वह सुशील की हत्या के बाद हुए धरना-प्रदर्शन में सबसे आगे-आगे था। उसने न सिर्फ घर वालों से बात की थी बल्कि, पुलिस वालों से भी संपर्क में था। उसने दिखाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed