फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three arrested for black marketing of oxygen cylinder, advertisement was put on social media

फेसबुक पर लिखा, सिलिंडर है, जरूरतमंद संपर्क करें, पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया

Mon, 03 May 2021 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 May 2021 08:23 PM IST
सार

  • मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर, मोबाइल नंबर मिला, तलाश में दबिश

विज्ञापन
Three arrested for black marketing of oxygen cylinder, advertisement was put on social media
ऑक्सीजन - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को धूमनगंज पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक भरा हुआ सिलिंडर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी शुरू होने के बाद इस गिरोह ने कालाबाजारी शुरू कर दी थी। लोगों को मंहगे दामों में सिलिंडर बेच रहे थे। उनके गिरोह में कई लोग शामिल हैं। मुख्य आरोपी का सिर्फ फोन नंबर पता चला है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


धूमनगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। वे धूमनगंज में किसी को सिलिंडर बेचने के लिए इकट्ठा हैं। सूचना पर दरोगा पवन सिंह ने टीम के साथ धूमनगंज में छापा मारा और लईक अहमद निवासी करेली, नईम निवासी करेली और मोबीन अहमद निवासी भरवारी को पकड़ लिया। उनके पास से एक भरा हुआ सिलिंडर बरामद हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे लोगों को मंहगे दाम पर सिलिंडर बेचते हैं। पुलिस के मुताबिक उनके पास से सिलेंडर के अलावा दस हजार सात सौ रुपये भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए लोगों ने बताया कि उनके साथ कई और लोग इसमें गिरोह में शामिल हैं। उन सभी के बारे में जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि अब तक कई सिलिंडर बेच चुके हैं। तीनों ने बताया कि तारिक नाम का एक शख्स है जो उन्हें सिलिंडर उपलब्ध करा रहा था। उसके बारे में पता किया जा रहा है। उसका मोबाइल नंबर मिल गया है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा, सिलिंडर है, जरूरतमंद संपर्क करें

पुलिस ने जिन तीन लोगों को पकड़ा है, उनमें से मोबीन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि ‘मेरे पास ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध है। जरूरतमंद संपर्क करें’ सोशल मीडिया पर इसके बाद मोबीन से सिलिंडर मांगने वालों की भीड़ लग गई। मोबीन ने मोबाइल नंबर भी दिया था। फिर उसने अलग-अलग लोगों से बात की। जो भी ज्यादा पैसे देने को तैयार होता, उसे सिलिंडर दिया जाता।


कर्फ्यू के उल्लंघन में 59 गिरफ्तार
जिले में रविवार को कर्फ्यू के उल्लंघन में 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आज सुबह से ही पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर बैरीकेडिंंग लगाकर चेकिंग की। कर्फ्यू के उल्लंघन में 59 को गिरफ्तार कर 61 वाहनों का चालान किया गया। एक गाड़ी सीज की गई। मास्क न लगाने पर 139 का चालान किया गया। 84100 जमा किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed