{"_id":"6416011881c298ffc4024523","slug":"threatened-lawyer-by-calling-from-jail-said-will-kill-him-if-he-gets-bail-fir-registered-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जेल से फोन कर वकील को दी धमकी, कहा जमानत कराई तो मार देंगे, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जेल से फोन कर वकील को दी धमकी, कहा जमानत कराई तो मार देंगे, एफआईआर दर्ज
Sat, 18 Mar 2023 11:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:51 PM IST
सार
चित्रकूट जेल में बंद एक कैदी ने अपने ही वकील को धमकी दी है कि इस बार जमानत न करा पाए तो जान से मार देंगे। घबराए वकील ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडीए कालोनी नैनी निवासी सूर्य प्रकाश शुक्ला अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जेल में बंद एक कैदी ने अपने ही वकील को धमकी दी है कि इस बार जमानत न करा पाए तो जान से मार देंगे। घबराए वकील ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडीए कालोनी नैनी निवासी सूर्य प्रकाश शुक्ला अधिवक्ता हैं। करछना के कौवा गांव के रहने वाला रवि पांडेय चित्रकूट जेल में बंद है। सूर्य प्रकाश ने रवि पांडेय का जमानत प्रार्थना पत्र अदालत में दाखिल किया है। जो विचाराधीन है। रवि जेल से ही बार बार फोन कर जल्द जमानत का दबाव बनाता था।
विज्ञापन
13 मार्च को उसने दिन में फोन किया कि इस बार जमानत न हुई तो अंजाम बुरा होगा। सूर्य प्रकाश ने फोन काट दिया तो उसने दूसरे नंबर से कॉल किया और कहा कि जमानत नहीं कराए तो गोली मरवा देंगे। तुम्हारी कहानी खत्म हो जाएगी। सूर्य प्रकाश काफी डर गए। रवि जेल से दो दो फोन का प्रयोग कर रहा था। उन्होंने काफी सोच विचार के बाद 17 मार्च को रवि के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन