फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those selected in other services separated themselves from Lekhpal recruitment

प्रयागराज : अन्य सेवाओं में चयनितों ने खुद को लेखपाल भर्ती से किया अलग, अभ्यर्थियों के अनुरोध का दिख रहा असर

Sun, 01 Oct 2023 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 06:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई लेखपाल भर्ती परीक्षा का अभिलेख सत्यापन 19 सितंबर से शुरू हो चुका है, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभिलेख सत्यापन के लिए 27455 अभ्यर्थियों को चुना गया है।

विज्ञापन
Those selected in other services separated themselves from Lekhpal recruitment
Job - फोटो : Istock

विस्तार

प्रतियोगी छात्रों ने सोशल मीडिया पर अभियान चला रखा है कि जो छात्र कहीं चयनित हो गए हैं, वे लेखपाल भर्ती परीक्षा के अभिलेख सत्यापन में शामिल न हों, ताकि दूसरों को मौका मिले सके। इसका असर भी दिखने लगा है और कई अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई लेखपाल भर्ती परीक्षा का अभिलेख सत्यापन 19 सितंबर से शुरू हो चुका है, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभिलेख सत्यापन के लिए 27455 अभ्यर्थियों को चुना गया है। अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 30 नवंबर को पूरी होगी। प्रतिदिन 700 अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


8085 पदों की बड़ी भर्ती होने की वजह से प्रदेश के कई युवाओं को इस भर्ती से उम्मीद है l यही वजह है कि अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ रखा है, जिसके तहत उन अभ्यर्थियों से अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल न होने की अपील की जा रही है, जो पहले से किसी दूसरी नौकरी के लिए चयनित हो चुके हैं और अब वे लेखपाल के पद पर ज्वॉइन नहीं करना चाहते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन से बाहर होने पर दूसरे अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने बताया कि छात्र अनेक माध्ययों से यह अभियान चला रहे हैं, जिसके तहत सोशल मीडिया के साथ ही व्यक्तिगत आग्रह भी किया जा रहा है और इसका प्रभाव भी दिख रहा है। अन्य सेवाओं में चयनित हो चुके सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अब लेखपाल भर्ती से खुद को अलग कर लिया है। इस अभियान में अवनीश, आलोक जायसवाल, सौरभ तिवारी, संदीप तिवारी, अनिल पटेल, रवि शंकर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed