फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time the evaluation of PCS Mains will be completed in less time

यूपीपीएससी : इस बार कम समय में पूरा होगा पीसीएस मेंस का मूल्यांकन, अभ्यर्थियों को नहीं करना पड़ेगा अधिक इंतजार

Mon, 02 Oct 2023 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 12:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस-2022 के मुकाबले पीसीएस-2023 में पदों और अभ्यर्थियों की संख्या कम है। ऐसे में कॉपियों की संख्या भी घट गई है। इस बार स्केलिंग भी नहीं होनी है। ऐसे में पूर्व की परीक्षाओं में मूल्यांकन पूरा होने में जितना वक्त लगा था, इस बार उससे काफी कम समय लगेगा।

विज्ञापन
This time the evaluation of PCS Mains will be completed in less time
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा पूरी हो चुकी है और जल्द ही कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा। स्केलिंग न होने के कारण पिछली परीक्षाओं के मुकाबले इस बार मूल्यांकन कम समय में पूरा होगा। ऐसे में मुख्य परीक्षा के परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस-2022 के मुकाबले पीसीएस-2023 में पदों और अभ्यर्थियों की संख्या कम है। ऐसे में कॉपियों की संख्या भी घट गई है। इस बार स्केलिंग भी नहीं होनी है। ऐसे में पूर्व की परीक्षाओं में मूल्यांकन पूरा होने में जितना वक्त लगा था, इस बार उससे काफी कम समय लगेगा। पीसीएस-2022 के तहत 384 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में 5311 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा में 254 पदों के लिए 3852 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 94 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन

10 माह में पूरी हो गई थी चयन प्रक्रिया

आयोग ने पीसीएस-2022 की चयन प्रक्रिया 10 माह में पूरी कर ली थी और यह एक रिकार्ड है। आयोग पीसीएस-2023 का परीक्षा परिणाम इससे कम समय में जारी करके एक और नया रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा में पहली बार वैकल्पिक विषयों को हटाकर उनकी जगह उत्तर प्रदेश विशेष सामान्य अध्ययन के दो नए प्रश्नपत्र शामिल किए गए। पूर्व में वैकल्पिक विषयों की कॉपियों के मूल्यांकन में स्केलिंग की जाती थी। स्केलिंग की प्रक्रिया काफी जटिल है और इसकी वजह से कॉपियों के मूल्यांकन में भी वक्त लगता था।

जल्द ही शुरू हो सकता है मूल्यांकन

वैकल्पिक विषय हटा लिए जाने से अब स्केलिंग का कोई औचित्य ही नहीं रह गया है। ऐसे में मूल्यांकन के दौरान स्केलिंग की जटिल प्रक्रिया अब आड़े नहीं आएगी। स्केलिंग में अंक भी घटा और बढ़ा दिए जाते थे, जिसकी वजह से अक्सर विवाद होता था। स्केलिंग न होने के कारण अब यह विवाद भी नहीं होगा। कॉपियों का मूल्यांकन अब सामान्य रूप से होगा और अभ्यर्थियों की अब यह शिकायत भी नहीं रह जाएगी कि मानविकी के मुकाबले विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों को अधिक अंक दिए जाते हैं।

आयोग के सूत्रों का कहना है कि गांधी जयंती की छुट्टी के बाद पीसीएस मेंस-2023 की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा, ताकि परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जा सके। इस बार स्केलिंग न होने और कॉपियों की संख्या कम होने के कारण मुख्य परीक्षा का परिणाम दो से तीन माह में घाेषित किया जा सकता है। मुख्य परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया जाएगा। पदों की संख्या भी कम है। ऐसे में पिछली परीक्षा के मुकाबले इस बार इंटरव्यू के लिए भी अभ्यर्थियों की संख्या कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed