फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time one police station, three outposts will be increased in Magh Mela

Magh : माघ मेले में इस बार बढ़ेंगे एक थाना, तीन चौकियां, मेला क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए लिया गया निर्णय

Sat, 02 Dec 2023 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 06:25 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तीनों जोन के डीसीपी के अलावा अन्य अफसर मौजूद रहे। इस दौरान सबसे पहले जल पुलिस, रेडियो संचार, यातायात व अग्निशमन व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
This time one police station, three outposts will be increased in Magh Mela
माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए इस बार थानों व चौकियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल एक थाना व तीन चौकियां बढ़ाने की योजना बनाई गई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में माघ मेला की तैयारियों को लेकर हुई अफसरों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शुक्रवार को ही कार्यभार ग्रहण करने वाले एसएसपी माघ मेला राजीव नारायण मिश्र भी इस बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तीनों जोन के डीसीपी के अलावा अन्य अफसर मौजूद रहे। इस दौरान सबसे पहले जल पुलिस, रेडियो संचार, यातायात व अग्निशमन व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। यह चर्चा हुई कि इस बार मेला क्षेत्र विस्तारित होना है, ऐसे में थानों व चौकियाें की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। फिलहाल एक थाना व तीन चौकियां बढ़ाए जाने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन

सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो इस बार 14 थाने व 41 चौकियां स्थापित की जाएंगी। पिछले साल 13 थाने व 38 चौकियां बनाई गई थीं। उधर बैठक से पहले एसएसपी माघ मेला डीआईजी राजीव नारायण मिश्र ने शहर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह पहले भी यहां माघ मेला पुलिस प्रभारी के रूप में तैनात रहते हुए मेले को सकुशल संपन्न करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जल्द शुरू होगा फोर्स का आगमन

बैठक में बताया गया कि जल्द ही मेला ड्यूटी के के लिए अलग-अलग जनपदों से फोर्स का आगमन शुरू हो जाएगा। इसके तीन चरण होंगे। 20 दिसंबर तक 20 फीसदी फोर्स पहुंच जाएगी और इसके बाद से ही मेला ड्यूटी के दौरान आचरण, व्यवहार को लेकर उनका प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। अगले चरण यानी 25 दिसंबर तक 40 फीसदी फोर्स और तीसरे चरण यानी 31 दिसंबर तक समस्त फोर्स पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed