फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Food Poisioning: Three including mother and son died due to eating poisonous food in Kaushambi condition of two critical

यूपी: कौशांबी में जहरीला खाना खाने से मां-बेटे समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर, प्रयागराज में गई एक जान, चार बीमार

Wed, 04 Aug 2021 12:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी/प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी/प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 12:57 PM IST
सार

घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस अफसरों ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Food Poisioning: Three including mother and son died due to eating poisonous food in Kaushambi condition of two critical
कौशांबी में जहरीला खाना खाने से मां बेटे समेत तीन की मौत, विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशांबी के स्थानीय कोतवाली के चक पिनहा गांव में मंगलवार रात को एक परिवार को सामूहिक तौर पर रोटी में जहर मिलाकर खिलाया गया। घटना में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। विवाहिता का पति व उसकी बहू गंभीर रूप से बीमार है। इलाज के लिए उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पुलिस अफसरों ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं प्रयागराज के होलागढ़ क्षेत्र में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार को एक परिवार के पांच लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


चक पिनहा गांव निवासी कंघई लाल (32) मजदूरी करता है। घर में वह अपनी पत्नी सीमा देवी (30), बेटे डीएम (7), बेटी मोहिनी (5), बेटे मोहित दो, अपनी मां शिवकली (62) व छोटे भाई किशुन की पत्नी सरिता के साथ रहता है। मंगलवार रात कंघई की बेटी मोहिनी व बेटी मोहित बिना खाना खाए सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य ने खाना खाया। रात करीब 11 बजे शिवकली की हालत बिगड़ गई। उसे उल्टी-दस्त हो रहा था। कंघई ने पड़ोसियों को खबर दी तो गांव में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्स को बुलाया गया। इलाज शुरू होता इससे पहले शिवकली ने दम तोड़ दिया। कंघई, सीमा, डीएम व सरिता की भी हालत बिगड़ने लगी।

पड़ोसी सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी सरायअकिल लाए यहां से चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में सीमा व उसके बेटे डीएम की भी मौत हो गई। जबकि कंघई व उसके छोटे भाई की पत्नी सरिता की हालत नाजुक देख इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. पंकज सिंह ने उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है।

घटना के पीछे की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। चर्चा रही कि देवरानी और जेठानी में नहीं बनती थी। इस बाबत एएसपी समर बहादुर का कहना है तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से बीमार दो लोग प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती है। उनका बयान लिया जाएगा। जांच के बाद ही घटना के सही कारण का पता चल सकेगा।

जहरीला पदार्थ खाने से परिवार के मुखिया की मौत, पत्नी और 3 बच्चों की हालत गंभीर
वहीं प्रयागराज के होलागढ़ क्षेत्र में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार को एक परिवार के पांच लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। घटना में परिवार के मुखिया की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी गंगा पार का कहना है कि प्रथम दृष्टया में फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। होलागढ़ के भगवतीपुर खटाना गांव के सज्जन कुमार 40, पत्नी गीता देवी 30, उनका बेटा रचित 16, बेटी विनीता 14 व अंकिता 6 की तबीयत मंगलवार की रात अचानक बिगड़ने लगी। सभी को उल्टियां हो रही थीं। 

आसपास के लोगों ने बुधवार सुबह सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां सज्जन की मौत हो गई। परिवार वाले फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए या उन्होंने सामूहिक रूप से जहर खाया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान लिए। 

कुछ लोगों का कहना था कि पूरे परिवार की तबीयत पिछले सात दिन से खराब चल रही थी। मंगलवार की रात से हालत ज्यादा गंभीर होने लगी। एसपी गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया परिवार के मुखिया की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। फिलहाल सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि क्या मामला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed