{"_id":"615f3c508ebc3e606c770bbe","slug":"there-will-be-no-lack-of-oxygen-in-belha-now-allahabad-news-ald317669693","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा में अब नहीं होगी आक्सीजन की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा में अब नहीं होगी आक्सीजन की कमी
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते सांसद संगमलाल गुप्ता। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री केयर फंड से बनाए गए दो ऑक्सीजन प्लांटों का बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। बाद में मेडिकल कॉलेज में स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का सांसद संगमलाल गुप्ता जबकि रानीगंज ट्रामा सेंटर में तैयार प्लांट का क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। कोविड-19 की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए सभी जनपदों में आक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। जिले में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होने पाएगी। सांसद ने प्लांट चालू किए जाने पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मेडिकल कालेज के प्राचार्य को बधाई दी।
डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री केयर फंड से बने प्लांट से 500 बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय एडवोकेट ने किया। उधर, रानीगंज में ऑक्सीजन प्लांट का शुुभारंभ करते हुए विधायक धीरज ओझा ने कहा कि इससे स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।

रानीगंज सीएचसी में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते विधायक धीरज ओझा। संवाद- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन