फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be a parade of 550 shuttle buses during Mahakumbh

Prayagraj : महाकुंभ के दौरान 550 शटल बसों की होगी परेड, गंगा एक्सप्रेस वे पर हो सकता है संचालन

Thu, 01 Aug 2024 01:42 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 01:42 PM IST
सार

इस बार महाकुंभ मेले का आयोजन अगले वर्ष की शुरुआत में पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हो रहा है। मेले में आम लोगों की सहूलियत के लिए यूपी रोडवेज प्रयागराज में इस बार 550 शटल बसों का संचालन करेगा। ये बसें शहर के बाहर बने अस्थायी बस स्टेशन से श्रद्धालुओं को शहर में मेला प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर छोड़ेंगी।

विज्ञापन
There will be a parade of 550 shuttle buses during Mahakumbh
शटल बसों का बेड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेले में यूपी रोडवेज का नाम एक बार फिर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है। मेले के तीन शाही स्नान पर्व संपन्न होने के बाद रोडवेज की ओर से संगमनगरी में 550 शटल बसों की एक साथ परेड कराई जाएगी। वर्ष 2019 के कुंभ में भी यूपी रोडवेज ने 503 बसों की परेड कराई थी। तब इस उपलब्धि पर यूपी रोडवेज ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इस बार महाकुंभ मेले का आयोजन अगले वर्ष की शुरुआत में पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हो रहा है। मेले में आम लोगों की सहूलियत के लिए यूपी रोडवेज प्रयागराज में इस बार 550 शटल बसों का संचालन करेगा। ये बसें शहर के बाहर बने अस्थायी बस स्टेशन से श्रद्धालुओं को शहर में मेला प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर छोड़ेंगी। 2019 के कुंभ में भी रोडवेज की शटल बस सेवा की यही भूमिका थी। इस बार यह संख्या 550 होने जा रही हैं। ये सभी नई बसें होंगी। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के शाही स्नान संपन्न होने के बाद ही इन बसों की परेड एक साथ कराई जाएगी। इस दौरान कुछ निश्चित दूरी तक इन बसों को एक साथ चलाया भी जाएगा।

विज्ञापन

नौ किमी लंबे काफिले ने स्टार्ट प्वाइंट से 3.2 किमी का सफर किया था तय

कुंभ 2019 में 503 शटल बसों के नौ किमी लंबे काफिले ने स्टार्ट प्वाइंट से 3.2 किमी का सफर तय किया। तब तत्कालीन प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला और कमिश्नर डॉ.आशीष गोयल ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बसें राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सहसों बाईपास-नवाबगंज मार्ग पर चली थीं। यह रिकॉर्ड 28 फरवरी 2019 को बना था।
गंगा एक्सप्रेस वे पर इस बार बसों की परेड कराने की तैयारी

इस बार इन बसों का संचालन सहसों बाईपास-नवाबगंज मार्ग पर कराने की तैयारी है। हालांकि, चर्चा इस बात की है कि अगर महाकुंभ के पहले मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस वे तैयार हो गया तो बसों की परेड उसी पर कराई जाएगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि अभी बसों की परेड को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। ऐसा होता है तो हमारी तैयारी पूरी रहेगी।

अबूधाबी में एक साथ चली थीं 390 बसें

प्रयागराज में वर्ष 2019 में 503 शटल बसों की परेड के पूर्व 2010 में यूएई के अबूधाबी में एक साथ 390 बसों की परेड हुई थी। दो दिसंबर 2010 को बना यह रिकॉर्ड 28 फरवरी 2019 को प्रयागराज में टूटा। अब अगले वर्ष यूपी रोडवेज अपना ही 503 बसों का रिकॉर्ड 550 बसें चलाकर तोड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed