फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was no electricity for two and a half hours in Bailey Hospital

Prayagraj News: बेली अस्पताल में ढाई घंटे गुल रही बिजली, उमस से परेशान हुए मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity for two and a half hours in Bailey Hospital
तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में रविवार को एक बार फिर बिजली कटने से मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई। करीब ढाई से तीन घंटा वार्ड में भर्ती मरीजों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। हालांकि, बिजली विभाग ने शनिवार को ही अवगत करा दिया था कि सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य के तहत 33 केवी शिफ्टिंग के चलते म्योहॉल एवं बेली फीडर की लाइन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक पांच घंटे के लिए शटडाउन की जाएगी। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की तरफ से पीकू वार्ड में जनरेटर से बिजली की आपूर्ति नहीं की गई। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ा। बेली अस्पताल में निर्माण कार्य की वजह से इन दिनों पीकू वार्ड में डायरिया, दस्त व बुखार सहित अन्य मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed