{"_id":"6590035c90521ed26402cf81","slug":"there-was-enthusiasm-among-the-citizens-about-the-first-floating-restaurant-of-up-2023-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : यूपी के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को लेकर शहरियों में दिखा उत्साह, लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : यूपी के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को लेकर शहरियों में दिखा उत्साह, लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ
Sat, 30 Dec 2023 05:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Dec 2023 05:17 PM IST
सार
यमुना नदी में बनकर तैयार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट शनिवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन काफी भीड़ देखी गई। नए साल के पहले दिन और अधिक भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यमुना नदी के किनारे बोट क्लब के पास तैयार प्रदेश के पहले रेस्टोरेंट को लेकर शहरियों में काफी उत्साह दिखा। शनिवार को रेस्टोरेंट आम लोगों के लिए खोला गया तो यहां पर लोगों की भीड़ लग गई। सीमित सीट होने के कारण निर्धारित संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट पर आनंद लेने के लिए प्री बुकिंग की सुविधा भी दी जा रही है। 45 सीट वाले इस रेस्टोरेंट में रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बेज बिरयानी, सैंडविच, मिस्सी रोटी, तवा रोटी के साथ चिल्ली पनीर, मंचूरियन, शीतल पेय, गाजर का हलवा, शाही टुकड़ा, मूंग दाल हलवा, वेज पकौड़ा, कटलेट, फ्रेंच फ्राई, चाय और काफी आदि व्यंजन भी लोगों को परोसे जा रहे हैं। रेस्टोरेंट का उद्घाटन दो दिन पहले दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर किया था। पहले दिन निर्धारित सीट पर लोगों को प्रवेश दिया गया, जबिक करीब 500 लोग प्रवेश के लिए इंतजार में खड़े दिखे।
विज्ञापन
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अंदर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
जारी की गई व्यंजनों की रेट लिस्ट
टोमैटो सूप - 120 रुपया
कोल्ड कॉफी विथ आईसक्रीम 200 रुपया
चाय और काफी 50 रुपया
पानी की बोतल- 50
सलाद - 125 रुपया
गाजर का हलवा 150 रुपया
रसगुल्ला- 130 रुपये में दिया जा रहा है।
टोमैटो सूप - 120 रुपया
कोल्ड कॉफी विथ आईसक्रीम 200 रुपया
चाय और काफी 50 रुपया
पानी की बोतल- 50
सलाद - 125 रुपया
गाजर का हलवा 150 रुपया
रसगुल्ला- 130 रुपये में दिया जा रहा है।