{"_id":"63287a662f9247503c16f093","slug":"there-was-a-stir-on-the-rumor-of-namaz-in-hanuman-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हनुमान मंदिर में नमाज की अफवाह पर मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हनुमान मंदिर में नमाज की अफवाह पर मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Mon, 19 Sep 2022 07:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 07:49 PM IST
सार
सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने की फोटो और वीडियो वायरल हो गई थी। युवक ने अपना सिर भी ढक रखा था। पुलिस को सूचना हुई तो तुरंत युवक को पकड़ा गया।
विज्ञापन
civil lines hanuman mandir, prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में एक युवक द्वारा नमाज पढ़ने की अफवाह सोमवार को वायरल हो गई। किसी ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पता चला वह वज्रासन में बैठकर पूजा कर रहा था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने की फोटो और वीडियो वायरल हो गई थी। युवक ने अपना सिर भी ढक रखा था। पुलिस को सूचना हुई तो तुरंत युवक को पकड़ा गया।
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम वैभव त्रिपाठी बताया। कहा कि वह वज्रासन में बैठकर ही पूजा करता है। किसी ने द्वेष वश उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिसने भी यह अफवाह उड़ाई है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन