फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was a fierce ruckus in Allahabad University over molestation, three students were beaten up

प्रयागराज: छेड़खानी को लेकर इलाहाबाद विवि में जमकर बवाल, तीन छात्रों को पीटा

Tue, 26 Apr 2022 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 08:51 PM IST
सार

डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने बरगद के पेड़ के पास लॉन में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां हॉलैंड हॉल छात्रावास में रहने वाला संदीप साहू पहुंचा और एक छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा।

विज्ञापन
There was a fierce ruckus in Allahabad University over molestation, three students were beaten up
मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में डीएसडब्लयू कार्यालय के सामने बरगद के पेड़ के पास छेड़खानी का विरोध करने पर एक हॉस्टल के लोगों ने इंकलाबी छात्र मोर्चा (आईसीएम) के तीन छात्र नेताओं को हॉकी, प्लास्टिक के पाइप और बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित छात्रों की तहरीर पर पुलिस ने संदीप साहू को नामजद करते हुए उसके 15-16 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मारपीट करने वाले सभी छात्र हॉलैंड हॉल हॉस्टल के थे।

विज्ञापन



डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने बरगद के पेड़ के पास लॉन में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां हॉलैंड हॉल छात्रावास में रहने वाला संदीप साहू पहुंचा और एक छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा ने नंबर देने से इनकार कर दिया। वहां मौजूद स्नातक के छात्र देवेंद्र एवं पंकज और परास्नातक के छात्र विवेक ने संदीप को जाने के लिए कहा, जिसके बाद उसने हॉलैंड हॉल से अपने साथियों को बुला लिया। हॉस्टल से आए लोगों ने आईसीएम के छात्र नेताओं देवेंद्र, पंकज और विवेक को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

एक नामजद सहित 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

तीनों को हॉकी, प्लास्टिक के पाइप और बेल्ट से पीटने के बाद हॉस्टल से आए लोग वहां से निकल भागे। पीड़ित छात्र नेताओं ने मामले में कर्नलगंज थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने संदीप साहू एवं अन्य 15-16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में आईसीएम, आइसा, दिशा छात्र संगठन और एसएफआई के सदस्यों ने घटना के एक दिन बाद मंगलवार को छात्रसंघ भवन पर विरोध प्रदर्शन किया।


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में गुडागर्दी बढ़ती जा रही है और पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कुछ दिनों पहले भी पुस्तकालय और हिंदी विभाग में कुछ छात्रों के साथ बाहरी लोगों ने पीटा था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


‘घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदीप साहू विश्वविद्यालय का छात्र नहीं है। बाकी छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। अगर वे विश्वविद्यालय के छात्र पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। - ’ प्रो. हर्ष कुमार, चीफ प्रॉक्टर, इविवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed