फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There should be no delay in the work of Mahakumbh, the work should be completed on time

Prayagraj News: महाकुंभ के कार्य में न हो देरी, समय से पूरे हों काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
There should be no delay in the work of Mahakumbh, the work should be completed on time
रेलवे बोर्ड की सदस्य (परिचालन और व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा ने शनिवार को कहा, महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इसकी तैयारियों को लेकर रेलवे की ओर से जो कार्य किए जा रहे हैं, वह समय से हों। महाकुंभ के कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए। जया वर्मा ने यह बातें उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में आयोजित बैठक में कहीं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड सदस्य के रूप में पहली बार प्रयागराज पहुंचीं जया ने बैठक में कहा कि प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे का नेटवर्क है। तीनों जोनल रेलवे एक-दूसरे से सामंजस्य बनाकर महाकुंभ के लिए प्रस्तावित कार्य पूरे करें। एनसीआर में उन्होंने विशेष तौर पर वंदे भारत के उत्कृष्ट और समयबद्ध परिचालन के लिए टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम यात्री जो ट्रेनों में सामान्य श्रेणी और स्लीपर श्रेणी में यात्रा करता है, उसको सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए ही इकोनॉमी भोजन शुरू किया गया है। बोर्ड की सदस्य ने प्लेटफॉर्मों पर इकोनॉमी भोजन के स्टॉलों की संख्या बढ़ाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर पहुंचीं सदस्य रेलवे बोर्ड
प्रयागराज आगमन के बाद सदस्य रेलवे बोर्ड ने सूबेदारगंज स्थित 4.20 एकड़ भूमि पर बने डीएफसीसीआइएल के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) का निरीक्षण किया। वहां उन्हें अफसरों ने मेक इन इंडिया के तहत बनाए गए कंट्रोल रूम की जानकारियां दी। बताया गया कि पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के 1337 किलोमीटर के पूरे मार्ग का नियंत्रण यहीं से किया जाता है। इस दौरान जया वर्मा ने एनआरपी-2030 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में गलियारे की संभावना पर अधिकारियों के विचार जाने।


डीआरएम लखनऊ के साथ की विंडो ट्रेलिंग
सदस्य रेलवे बोर्ड ने शनिवार को लखनऊ से प्रयागराज तक लखनऊ मंडल के नए डीआरएम डॉ. मनीष थपलियाल के साथ विंडो ट्रेलिंग की। उन्होंने लखनऊ-रायबरेली-ऊंचाहार-प्रयागराज जंक्शन रेलखंड की संरक्षा को गहनता से परखा। इस दौरान तमाम स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की जानकारी अफसरों से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed