फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is limit: Railway sent notice to Bajrangbali, also warned to recover expenses from Hanumanji

हद है : बजरंगबली को ही रेलवे ने भेज दिया नोटिस, हनुमानजी से खर्चा वसूलने की भी चेतावनी

Sun, 12 Feb 2023 08:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 08:46 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के झांसी मंडल ने एक अजीब कारनामा कर दिया है। मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने भगवान बजरंगबली को नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस के माध्यम से रेलवे ने बजरंग बली को अतिक्रमणकारी बताते हुए सप्ताह भर में अतिक्रमण हटाने को कहा है।

विज्ञापन
There is limit: Railway sent notice to Bajrangbali, also warned to recover expenses from Hanumanji
रेलवे ने बजरंगबली को भेजा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के झांसी मंडल ने एक अजीब कारनामा कर दिया है। मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने भगवान बजरंगबली को नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस के माध्यम से रेलवे ने बजरंग बली को अतिक्रमणकारी बताते हुए सप्ताह भर में अतिक्रमण हटाने को कहा है। यह भी कहा है कि अतिक्रमण न हटाने पर रेलवे कार्रवाई करेगा और जेसीबी आदि के खर्च की वसूली भी बजरंगबली को ही देनी होगी।

विज्ञापन


दरअसल एनसीआर के झांसी मंडल के अंतर्गत आने वाले तकरीबन 200 किमी लंबे ग्वालियर-श्योपुर (श्योपुरकलां) नैरो गेज को ब्रॉड गेज में बदले जाने का काम होना है। इस कार्य के लिए मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील स्थित रेलवे लाइन किनारे हनुमान जी का एक मंदिर है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर रेलवे की जमीन पर ही है। इसी वजह से एनसीआर के झांसी मंडल द्वारा वहां एक नोटिस भेजी गई। खास बात यह रही कि नोटिस बजरंगबली के नाम ही भेज दिया गया। आठ फरवरी को भेजा गया यह नोटिस अब सोशल मीडिया में ट्रोल भी हो गया है। इस नोटिस को लेकर रेल महकमे की भी खासी किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन

झांसी रेल मण्डल के वरिष्ठ खण्ड अभियंता, जौरा अलापुर की ओर से भेजे गए नोटिस में बजरंगबली को संबोधित करते हुए लिखा है कि आपके द्वारा सबलगढ़ के मध्य किलोमीटर में मकान बनाकर रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस नोटिस के सात दिन के अंदर रेलवे भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर रेलवे भूमि को खाली करें अन्यथा आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिसका खर्च आपको ही देना होगा।

रेलवे ने कहा, संशोधित होगा नोटिस
सोशल मीडिया में बजरंगबली को भेजे गए नोटिस की कापी रविवार को वायरल होने के बाद एनसीआर प्रशासन में हड़कंप मच गया। नोटिस बनाने वाले लिपिक को भी अफसरों ने खूब खरी खोटी सुनाई। उसके खिलाफ कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि लिपिक द्वारा त्रुटिवश मंदिर के मालिक की जगह बजरंगबली का नाम नोटिस में लिख गया। अब मंदिर मालिक के नाम संशेधित नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed