फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is a lot of ruckus in the IVI for the result of PG

पीजी के रिजल्ट के लिए इविवि में जमकर हंगामा

Wed, 26 Jan 2022 01:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of ruckus in the IVI for the result of PG
इविवि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षाफल के लिए प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
परास्नातक (पीजी) चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के लिए मंगलवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। उनकी मांग थी कि हिंदी विषय का परिणाम तत्काल जारी किया जाए।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर बाद हिंदी विषय का रिजल्ट जारी कर दिया गया, लेकिन अभी कई अन्य विषयों के रिजल्ट जारी नहीं हो सके हैं। परिणाम में देरी के कारण छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही अन्य संस्थानों में पीएचडी में प्रवेश का रास्ता भी बंद है।
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में धरना दे रहे छात्रों ने कहा कि पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित न होने से छात्र-छात्राओं को काफी नुकसान हो रहा है। आर्मी पब्लिक स्कूल पीजीटी/टीजीटी के आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। किसी भी भर्ती प्रक्रिया में यह शर्त होती है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों को निर्धारित अर्हता पूरी कर लेनी चाहिए। इसके अलावा तीन फरवरी से डीएसएसएसबी टीजीटी-पीजीटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कई विद्यार्थियों को पीएचडी में प्रवेश भी रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों ने कहा कि 25 जनवरी से पहले उन्हें रिजल्ट जारी होने का आश्वासन मिला था। रिजल्ट जारी न होने के कारण उनको परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। छात्र-छात्राओं को जब आश्वासन दिया गया कि दोपहर बार परिणाम जारी कर दिया जाएगा तो उन्होंने धरना समाप्त किया।



परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने छात्रों की मांग पूरी करते हुए दोपहर बार हिंदी विषय का रिजल्ट जारी कर दिया। हालांकि कुछ अन्य विषयों के रिजल्ट अभी जारी नहीं हुए हैं और उन विषयों के विद्यार्थियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed