फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There are no sacks, paddy procurement has been stalled for four days at the Tendu Kala Cooperative Society

Prayagraj News: बोरी है नहीं, सहकारी समिति तेंदुआ कला में चार दिन से धान खरीद ठप

Sat, 03 Jan 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 03 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
There are no sacks, paddy procurement has been stalled for four days at the Tendu Kala Cooperative Society
बोरी के अभाव में सहकारी समिति तेंदुआ कला में चार दिन से धान की खरीद ठप है। ऐसे में किसान परेशान हैं। जबकि किसानों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन के अलावा विभाग में की लेकिन समस्या दूर नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों को राहत देने के लिए यूपीएसएस (उप्र सहकारी समिति) की ओर से सहकारी समिति तेंदुआ कला में भी धान क्रय केंद्र खोला गया है। एक नवंबर से शुरू की गई धान की खरीद 144 किसानों के बीच में 6800 क्विंटल धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

इधर, चार दिन से केंद्र पर बोरी न होने की वजह से धान खरीद प्रभावित हो रही है। तेंदुआ के किसान लाल साहब सिंह, पौसिया के किसान अरविन्द द्दिवेदी, नरेंद्र मिश्र, प्रदीप तिवारी, महेंद्र सिंह पटेल, रघुराज सिंह ने बताया कि कई बार स्थानीय प्रशासन के अलावा विभाग से शिकायत की गई लेकिन बोरी नहीं भेजी गई। जिससे समस्या जस की तस है। केंद्र प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि बोरी के अभाव में धान की खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं खरीद की गई धान भारी मात्रा में डंप पड़ा है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरी के अभाव में धान की खरीद तेंदुआ सहकारी समिति में ठप पड़ी हुई है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को यूपीएसएस के रीजनल मैनेजर से मिलकर समस्या बताई गई है। जल्द ही बोरी की आपूर्ति किए जाने का आश्वासन मिला है। -राहुल तिवारी, अध्यक्ष, साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला

चार हजार क्विटंल धान खुले आसमान में रखा
खरीदे गए धान का उठान न होने से काफी दिक्कतें बढ़ गई हैं। साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला के प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि खुले आसमान में खरीदे गए धान को रखना मजबूरी है। संकट यह है कि उसकी रखवाली के लिए दो-दो चौकीदारों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed