फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Then raise the water level in the Yamuna river

फिर बढ़ा गंगा यमुना का जलस्तर

Wed, 29 Jul 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 29 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Then raise the water level in the Yamuna river
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कई दिनों से मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के चलते केन, बेतवा जैसी नदियों के बढ़े हुए जलस्तर ने एक बार मुसीबत खड़ी कर दी है। इसका असर गंगा यमुना पर भी दिखाई देने लगा है। दोनों नदियों का जलस्तर जो लगातार घट रहा था, उसमें एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 79.380 मीटर एवं छतनाग में 48.190 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं यमुना का जलस्तर नैनी में 78.850 मीटर दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक गंगा के जलस्तर में 66 सेमी और यमुना के जलस्तर में 60 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह के मुताबिक केन, बेतवा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ने से गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि, गंगा के जलस्तर में वृद्धि यमुना के ‘बैक फ्लो वाटर’ की वजह है। दूसरी ओर दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते एक बार फिर तीर्थ पुरोहितों एवं घाटियों को सामान समेटकर पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed