फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft of lakhs of rupees at Prayagraj BJP Yuva Morcha district president's house, thieves entered through window

प्रयागराज : भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के यहां लाखों की चोरी, खिड़की के रास्ते घुसे थे चोर

Sun, 08 May 2022 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 May 2022 01:19 PM IST
सार

बारा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी सुधाकर पांडेय पुत्र बलराम पांडेय भाजपा युवा मोर्चा के यमुनापार जिला अध्यक्ष हैं। इनका एक मकान नैनी डांडी विद्यानगर में है। यहां पर उनकी नानी इंद्रकली शुक्ला (85) वर्ष व केयर टेकर राजू व उसकी पत्नी अर्चना रहती हैं।

विज्ञापन
Theft of lakhs of rupees at Prayagraj BJP Yuva Morcha district president's house, thieves entered through window
Prayagraj News :भाजपा युवा मोर्चा यमुनापार अध्यक्ष के खिलाफ चोरी के बाद बिखरा सामान और टूटी आलमारी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

नैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डांडी विद्या नगर कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यमुनापार के घर को निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों के आभूषण उठा ले गए। खिड़की के रास्ते चोर घर के अंदर घुसे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली आई। बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा यमुनापार अध्यक्ष के घर से चोर लाखों का माल उठा ले गए थे।

विज्ञापन



बारा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी सुधाकर पांडेय पुत्र बलराम पांडेय भाजपा युवा मोर्चा के यमुनापार जिला अध्यक्ष हैं। इनका एक मकान नैनी डांडी विद्यानगर में है। यहां पर उनकी नानी इंद्रकली शुक्ला (85) वर्ष व केयर टेकर राजू व उसकी पत्नी अर्चना रहती हैं। केयर टेकर राजू व अर्चना घर के पीछे बने सर्वेंट रूम में रहते हैं। शनिवार रात चोर खिड़की काटकर कमरे के अंदर घुसे और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा दो लाख रुपया नगद, एक सोने की चैन, अंगूठी, दो चूड़ी, बिछिया व अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन



सुधाकर पांडेय ने बताया उनकी नानी इंद्रकली शुक्ला विकलांग हैं तथा केयरटेकर राजू भी विकलांग है। रविवार सुबह जब राजू की पत्नी अर्चना बाहर कमरा खोलने गई तो उसे इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वहां से वापस आ गई। बता दे क्या बीते अक्तूबर माह में मोहल्ले के रहने वाले अजय प्रताप सिंह के यहां छत के रास्ते घुसे चोरों ने नगदी सहित लगभग 35 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed