फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft in Advocate General office premises, officers engaged in investigation,

Prayagraj : महाधिवक्ता कार्यालय परिसर में चोरी, छानबीन में जुटे रहे अधिकारी, खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज

Sun, 18 Sep 2022 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

मामला महाधिवक्ता कार्यालय से जुड़ा था, ऐसे में एसपी सिटी सीओ सिविल लाइंस और सीओ कर्नलगंज के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर कार्यालय के कर्मचारियों ने सामान चोरी होने की सूचना दी। बताया कि तीसरे तल पर स्थित कुछ कक्षों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
Theft in Advocate General office premises, officers engaged in investigation,
Prayagraj News : महाधिवक्ता कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में हाईकोर्ट के सामने स्थित महाधिवक्ता कार्यालय परिसर में चोरी की सूचना पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने दो घंटे तक छानबीन की। बाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्णय लेकर अफसर लौट आए। अंबेडकर भवन में ही महाधिवक्ता कार्यालय है। शनिवार शाम 7.30 बजे के करीब पुलिस अफसरों को सूचना मिली कि यहां लगातार चोरियां हो रही हैं। इनमें केबिल व अन्य उपकरणों के साथ ही कर्मचारियों के टिफिन तक चोरी होने की सूचना थी। 

विज्ञापन



मामला महाधिवक्ता कार्यालय से जुड़ा था, ऐसे में एसपी सिटी सीओ सिविल लाइंस और सीओ कर्नलगंज के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर कार्यालय के कर्मचारियों ने सामान चोरी होने की सूचना दी। बताया कि तीसरे तल पर स्थित कुछ कक्षों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन



इसके बाद अफसरों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। करीब दो घंटे तक जांच करते हुए अफसरों ने बारीकी से जांच पड़ताल की। इसके बाद कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली गई। पता चला कि  वर्तमान में सुरक्षा गारद तैनात है। इसके बाद अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में सीओ सिविल लाइंस नरसिंह नारायण सिंह से बात की गई तो उन्होंने चोरी की सूचना से साफ इंकार किया। कहा कि पिछले दिनों आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पुलिस मौके पर गई थी। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्णय के संबंध में उनका कहना था कि इस मुद्दे पर एसपी सिटी ही कुछ बता पाएंगे। उधर एसपी सिटी से संपर्क नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed