फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft from the deserted house of Constable posted in SSP Scott

एसएसपी स्कॉट में तैनात दीवान के सूने घर लाखों की चोरी

Wed, 24 Nov 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Theft  from the deserted house of  Constable posted in SSP Scott
नैनी थाना क्षेत्र के यमुनोत्री नगर मोहल्ले में रहने वाले एसएसपी स्कॉट में तैनात दीवान के घर से चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिया। पूरा परिवार पड़ोसी युवक को घर की चॉबी देकर बीते 19 तारीख को एक शादी समारोह में शामिल होने गाजीपुर गया हुआ था। दीवान के यहां चोरी की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर नैनी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट आई। मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के यमुनोत्री नगर मोहल्ला में रहने वाले संजय राय पुलिस विभाग में दीवान है और इन दिनों वह एसएसपी प्रयागराज के स्कॉट में तैनात है। बीते 19 नवंबर को वह गाजीपुर अपने साढू के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गाजीपुर गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने घर की चॉबी पडोस में रहने वाले अपने पुत्र के दोस्त को घर की देखरेख के लिए दी थी। मंगलवार को उसके बेटे के दोस्ते ने फोन करके बताया कि घर में चोरी हो गई। जानकारी पर वह पहुंचे तो देखा के गेट का दरवाजा खुला था और ताला भी खुला था। जब वह अंदर गए तो देखा के आलामारी का ताला टूटा है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएसपी के यहां तैनात दीवान के यहां चोरी की सूचना से नैनी पुलिस हरकत में आई और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची। संजय राय ने बताया कि कमरे का ताला सही है और उसे देखकर लगता है कि उसे खोलकर कोई कमरे के अंदर गया है। पुलिस पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई। पीड़ित ने बताया कि आलमारी के पत्नी व उसकी मांग के लगभग तीस तोला सोने व चांदी के आभूषण थे जो गायब है। संवाद
विज्ञापन

गोल्ड मेडल भी उठा ले गए चोर
एसएसपी के स्कॉट में तैनात दीवान संजय राज को उनके अच्छे कार्य के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गोल्ड मेडल दिया गया था। उन्होंने बताया कि चोर गहनों के साथ उनका गोल्ड मैडल भी उठा ले गए है। चोर जेवरात के अलावा कुछ भी अपने साथ नहीं ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed