फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The woman herself had set fire after an altercation with her husband's friend

पति के दोस्त से कहासुनी के बाद महिला ने खुद ही लगाई थी आग

Wed, 02 Jun 2021 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Jun 2021 11:57 PM IST
सार

  • खीरी इलाके का मामला, पति का दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
The woman herself had set fire after an altercation with her husband's friend
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खीरी थाना क्षेत्र के कौहट लोहरा गांव में सोमवार की रात संदिग्ध अवस्था में झुलसने वाली महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया था। दरअसल रात में पति का दोस्त महिला के घर पर आया था। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद के बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। पति का दोस्त मौके से भाग निकला था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


  कौहट लोहरा गांव की रहने वाली महिला का पति और दो बेटे मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। महिला गांव में अकेले रहती है। मंगलवार की सुबह पति ने कई बार फोन किया लेकिन फोन उठा नहीं। पति ने बगल में पटीदारों को फोन कर पता लगाने को कहा। एक बुजुर्ग पहुंचे तो देखा कि वह झुलसी अवस्था में फर्श पर पड़ी है। पति के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन


महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मोबाइल कॉल डीटेल्स के आधार पर पुलिस को पता चला कि रात में महिला के मोबाइल पर पति के एक दोस्त विजय यादव ने कई बार कॉल की थी। विजय की लोकेशन भी महिला के गांव में मिली तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सीओ मेजा ने बताया कि विजय रात में महिला के घर गया था। वहीं पर कुछ बात हो गई। विवाद के बाद महिला ने खुद को जला लिया। डर के मारे वह मौके से भाग निकला था। सीओ ने बताया कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed