फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The wind slowed down, the rain stopped, the sun came out, and the temperature began to rise.

Prayagraj News: हवा हुई मंद, थमी बारिश, निकली धूप, चढ़ने लगा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The wind slowed down, the rain stopped, the sun came out, and the temperature began to rise.
पश्चिमी बंगाल के चक्रवात का असर तीन दिनों बाद कम हो गया। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाएं मंद पड़ गईं। बारिश भी थम गई। रविवार को पूरे दिन धूप-छांव की आंख मिचौली चलती रही। वहीं, 24 घंटे के भीतर तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही हवाओं की रफ्तार घटकर 20 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब पहुंच गई। वहीं, आसमान में बादलों का जमावड़ा देखने को मिला। बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। हालांकि, लगातार तीन दिनों की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते रविवार शाम के समय मौसम में हल्की ठंड की सिरहन महसूस की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने तीन अक्तूबर तक मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी होने के बावजूद आर्द्रता में गिरावट आएगी। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, धूप निकलेगी। -डॉ. शैलेंद्र राय, मौसम विशेषज्ञ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed