फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The village which was adopted by the DPRO...there was a pile of garbage there.

Prayagraj News: जिस गांव को डीपीआरओ ने लिया गोद...वहीं लगा गंदगी का अंबार

Tue, 02 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 02 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The village which was adopted by the DPRO...there was a pile of garbage there.
पिंडरा। सदर ब्लाॅक के ग्राम सभा अमीनपुर समरो गांव में वर्तमान समय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। यह स्थिति तब है जबकि कुछ वर्ष पूर्व ही डीपीआरओ ने इस गांव को गोद लिया था। गांव में करीब तीन महीने से सफाई कर्मी न होने से जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। ग्राम प्रधान के कई बार शिकायत के बाद भी सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं की गई।
विज्ञापन


मंझनपुर ब्लाॅक के ग्राम सभा अमीनपुर समरो व मजरा फरीदपुर समरो की आबादी करीब छह हजार है। तीन माह पूर्व गांव में नियुक्त सफाई कर्मी राम आसरे का तबादला हो गया था। इसके बाद से गांव में किसी भी सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं की गई। हैरानी की बात यह है कि इसी ग्राम सभा को कुछ वर्ष पूर्व डीपीआरओ ने गोद लिया था। गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से करीब छह हजार ग्रामीणों पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुकरू लाल सरोज का कहना है कि इस समस्या को लेकर वह कई बार इसकी शिकायत डीपीआरओ अनिल सिंह से लिखित रूप में कर चुके हैं। बावजूद इसके किसी भी सफाई कर्मी की अब तक नियुक्ति नहीं की जा सकी है। गांव में सफाई कर्मी न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने जिलाधिकारी से गांव में सफाई कर्मी नियुक्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तीन महीने से सफाई कर्मी नहीं आया। गांव में गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया जैसे मच्छरों का आतंक है। कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से की गई लेकिन सफाई कर्मी नहीं बुलाया गया। ग्रामीण राम प्यारे




गांव में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा है। जिससे जानलेवा बीमारियों का खरता मंडरा रहा है। सफाई कर्मी न आने से रास्तों पर चलना दूभर हो गया है। प्रधान से शिकायत के बाद भी कुछ हल नहीं निकल रहा। ग्रामीण जगीर अहमद


गांव में सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं है। इसकी कोई जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा है तो तत्काल नियुक्ति कराई जाएगी। अनिल सिंह डीपीआरओ, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed