फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The video resembled the beating of teacher spree

शिक्षक की पिटाई का वीडियो बनाने की मची होड़

Fri, 15 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 15 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
The video resembled the beating of teacher spree
इलाहाबाद। कर्नलगंज में छेड़खानी के आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल की जब बृहस्पतिवार दोपहर पिटाई शुरू हुई तो सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। सड़क पर और घरों की छत पर जुटे लोगों में इस मामले की वीडियो बनाने की होड़ लग गई। कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया। देखते ही देखते हजारों लोगों के मोबाइल शिक्षक को जूते से पीटने और मुंह पर गोबर पोतने का वीडियो पहुंच गया।
विज्ञापन


जिस वक्त घटना हुई थी बाजार में अच्छी खासी भीड़ थी। अधेड़ को अर्द्धनग्न अवस्था में पीटते हुए ले जाने का मामला लोगों की समझ में नहीं आया। मोहल्ले के लोग हर आने जाने वाले से यह पूछते कि माजरा क्या है। जब उनको बताया गया कि एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल अपने घर में एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है तो लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन


शिक्षक की करतूत पड़ोसियों को पता चली तो वह सन्न रह गए। एक पड़ोसी ने बताया कि शिक्षक के घर रोज ही कई लड़कियां तबला सीखने के लिए आती हैं। जब शिक्षक को हवालात में डाला गया तो भी वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई थी। लोग आरोपी शिक्षक का मुंह देखने के लिए थाने के भीतर तक पहुंच गए थे। थाने में पिटाई का भी वीडियो बनाया गया। जब भीड़ बढ़ती गई तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। छेड़खानी का आरोप शिक्षक रात में अपने घर लौट तो आया लेकिन चर्चाओं का बाजार थमा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed