फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The victim, who went to record a statement, threatened the victim by stalking the full court portal

बयान दर्ज कराने गई दुष्कर्म पीड़िता को भरी कचहरी पिस्टल सटाकर धमकाया

Fri, 03 Jan 2020 07:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jan 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
The victim, who went to record a statement, threatened the victim by stalking the full court portal
धमकी - फोटो : प्रयागराज
कचहरी परिसर में बयान दर्ज कराने गई पीड़िता को पिस्टल दिखाकर धमकाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची जिसके बाद बयान दर्ज कराकर उसे घर पहुंचाया गया। पीड़िता की मां ने मामले में रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


मुट्ठीगंज निवासी 20 वर्षीय युवती की तहरीर पर 21 दिसंबर को दुष्कर्म के आरोप में मनीष मिश्र समेत दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सब्जी का कारोबार करने वाले पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जनवरी में घर लौटते समय मालवीय नगर निवासी मनीष उनकी 20 वर्षीय बेटी को बहाने से कमरे पर ले गया। फिर नशीला पदार्थ मिली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


परिवारवालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटी का कोर्ट में 164 का बयान होना था। जिसके लिए वह भाई व मां के साथ कचहरी गई थी। आरोप है कि दोपहर 12 बजे के करीब वह जैसे ही परिसर में पहुंची, उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया गया। मंशा यह थी कि वह बयान न दे। इसकी सूचना देने पर मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर मयफोर्स पहुंचे जिसके बाद पीड़िता ने बयान दर्ज कराया और फिर पुलिस सुरक्षा में परिवार को घर पहुंचाया गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही उन्हें व उनके परिवार को लगातार फोन कर धमकाया जा रहा है। यह भी धमकी दी गई कि बेटी बयान दर्ज कराने कोर्ट न जाए। यही नहीं कुछ दिन पहले बैरहना गए छोटे बेटे को अपहृत करने का भी प्रयास किया गया। मामले में मुट्ठीगंज पुलिस का कहना है कि पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर सीओ रत्नेश सिंह का कहना है कि धमकी मिलने जैसे किसी मामले की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। 


महिला भी हुई है नामजद
पीड़िता की मां की ओर से मामले में महिला की भी संलिप्तिता का आरोप लगाया गया है। तहरीर में अन्नू यादव उर्फ रंजना नाम की इस महिला को आरोपी मनीष का नजदीकी मित्र बताया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तहरीर के आधार पर महिला को भी मामले में नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed