फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The unconscious youth being kidnapped fell from the tempo

अगवा कर ले जाया जा रहा बेहोश युवक टेंपो से गिरा

Tue, 08 Jun 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The unconscious youth being kidnapped fell from the tempo
ग्वालियर में महिला का अधजला शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया

टोल प्लाजा पर स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से खुली पोल
विज्ञापन

गिरने के बाद सड़क पर घायल युवक को छोड़ भागे आरोपी

फतेहगंज पश्चिमी। टेंपो में बेहोश कर अगवा करके ले जाया जा रहा युवक टोल प्लाजा के पास स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से सड़क पर गिर गया। इस पर टेंपो चालक और उसका एक साथी युवक को छोड़कर भाग गए। टोलकर्मियों ने बेहोशी की हालत में सड़क पर घायल युवक को पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। करीब दो घंटे बाद होश आने पर युवक ने पुलिस आपबीती बताई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मोहल्ला साहूकारा निवासी अजय कुमार कस्बे में ही एक किराना व्यापारी के यहां नौकरी करता है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से खाना खाकर दुकान जा रहा था। बाजार में वह सड़क पार करने के लिए खड़ा था। तभी बरेली की ओर से आए टेंपो चालक ने जबरन उसे आगे की सीट पर बैठा लिया। टेंपो में एक अन्य युवक भी बैठा था। अजय के बैठते ही उसके मुंह पर रुमाल रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। हाईवे पर टोल प्लाजा से पहले स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से बेसुध अजय रोड पर गिर गया। अजय के गिरने पर टेंपो चालक रुकने के बजाय स्पीड बढ़ाकर भाग गया। सड़क पर पड़े घायल अजय को टोल कर्मियों ने बेहोशी की हालत में पुलिस के सुपुर्द किया। करीब तीन घंटे बाद होश आने पर अजय ने पूरा वाकया पुलिस को बताया। अजय को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस आरोपी टेंपो चालक और उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed