{"_id":"5f85afdd8ebc3e9bec4822c3","slug":"the-truck-driver-crushed-the-booth-worker-while-breaking-the-toll-free-barrier-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में टोल प्जाला बैरियर को तोड़ते हुए ट्रक चालक ने बूथकर्मी को कुचला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में टोल प्जाला बैरियर को तोड़ते हुए ट्रक चालक ने बूथकर्मी को कुचला, गई जान
Tue, 13 Oct 2020 07:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 13 Oct 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात को ट्रक चालक ने एक टोल बूथकर्मी को कुचल दिया। जिससे बूथकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सहकर्मियों की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। हालांकि वाहन समेत चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लखनऊ-प्रयागराज हाइवे के नवाबगंज अंधियारी गांव स्थित टोल बूथ की है।
थाना नवाबगंज अंधियारी मजरा पाठक का पुरा गांव निवासी राजू पाठक (42) पुत्र स्व. भोला पाठक लखनऊ-प्रयागराज हाइवे अंधियारी स्थित टोल बूथकर्मी है। बताया जाता है कि बीती रात को कुंडा की तरफ से आ रहे ट्रक को बैरियर गिराकर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक चालक वाहन को न रोक बैरियर तोड़ते हुए सामने खड़े टोलकर्मी राजू पाठक को कुचलते हुए भाग निकला। ट्रक से कुचल जाने से मौके पर राजू पाठक (42) की मौत हो गई। घटना देख टोल बूथ कर्मियों में खलबली मच गई।
घटना की खबर पाकर परिजन भी रोते-विलखते हुए मौके पर पहुंचे, जहां परिजन में कोहराम मचा रहा। सूचना पाकर मौके पर नवाबगंज इंस्पेक्टर सुरेश सिंह, लालगोपालगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष तिवारी मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालंाकि पुलिस वाहन समेत चालक का पता लगाने में जुट गई है। जबकि घटना के बाद लोगों में ट्रक चालक द्वारा टोल का पैसा बचाने के लिए घटना को अंजाम देकर भागने की चर्चाएं चल रही थी।