{"_id":"5d38a95d8ebc3e6cd2581944","slug":"the-thieves-broke-the-lock-of-the-shop-allahabad-news-ald25035199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का जेवरात
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
गड़वारा। सर्राफ के दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों रुपये का जेवरात पार कर दिया। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर दुकानदार के पैरो तले जमीन खिसक गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान के साथ ही आसपास के व्यापारियों की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरों की खोजबीन करने में पुलिस जुटी रही। एक चोर को पुलिस ने चिन्हित भी कर लिया है।
अंतू थाना क्षेत्र के चौरा निवासी संजय सोनी गड़वारा बाजार में सर्राफ की दुकान खोल रखा है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर गली के रास्ते से दुकान तक पहुंचे। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने ऑलमारी का लॉक तोड़कर उसमे रखा करीब एक लाख रुपये का सोना व चांदी के जेवरात उड़ा दिया। बुधवार की सुबह संजय दुकान पहुंचा तो दंग रह गया। उसने तत्काल गड़वारा चौकी के पुलिसकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। खबर लिखे जाने तक संजय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया था।