{"_id":"6296747fe02cc62abf3dff8c","slug":"the-teenager-was-forcibly-given-poison-then-swallowed-it-himself-naini-news-ald3342298164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने जहर खाने के बाद प्रमिका को खिलाया जहर, दोनों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने जहर खाने के बाद प्रमिका को खिलाया जहर, दोनों अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकरगढ़ के नारीबारी स्थित सतपुर गांव में घर में घुसे युवक ने किशोरी को जबरन जहर खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
किशोरी के पिता व तीन भाई पूणे में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। घर में वह अपनी मां व भाभी के साथ रहती है। सोमवार देर रात गांव में ही रहने वाला सुग्रीव उर्फ गोलू केवट (19) उसके घर में घुस गया। इसी दौरान किशोरी की मां की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर उसकी बहू भी जाग गई और फिर दोनों ने मिलकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान किशोरी ने मां को बताया कि युवक ने उसे जबरन जहर खिला दिया है और खुद भी जहर निगल लिया है।
इस पर सूचना दी गई तो पीआरवी मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर पुलिस भी आ गई जिसके बाद किशोरी और युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देख युवक को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि किशोरी की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।