{"_id":"5e18db478ebc3e87ec800c35","slug":"the-team-went-out-to-find-the-missing-members-from-the-banners-allahabad-news-ald265381822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजारों के डेरे से गायब सदस्यों को तलाशने बाहर गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजारों के डेरे से गायब सदस्यों को तलाशने बाहर गई टीम
विज्ञापन
प्रयागराज। सोरांव के यूसुफपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने अब अपनी जांच का दायरा घुमंतू गिरोहों तक सीमित कर दिया है। उधर गांव के आसपास रहने वाले बंजारों के डेरों के सदस्यों के गायब होने की सूचना पर दो टीमें उन्हें तलाशने गैरजनपद भी भेजी गई हैं।
यूसुफपुर गांव मेें रहने वाले विजयशंकर तिवारी(55) के साथ ही उनके बेटे सोमदत्त्त उर्फ सोनू(32), बहू कामिनी उर्फ सोनी(28) व दो पौत्रों कान्हा(6) और कुंज(3) की चार जनवरी की रात हत्या की गई थी। सात दिनों की जांच में पुलिस को ऐसी कोई रंजिश का पता नहीं चला है जिससे हत्याकांड के ख्ुालासे में अहम सुराग मिले। फिर जिस नृशंस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यह किसी पेशेवर गिरोह का ही काम लग रहा है। ऐसे में पुलिस ने अब पूरी नजर घुमंतू गिरोहों पर टिका दी है। सूत्रों की मानें तो आसपास के इलाकों में रहने वाले बंजारों के डेरों में जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कुछ सदस्य गायब मिले।
पूछने पर परिवारवालों ने बताया कि वह खिलौने आदि बनाने का काम करते हैं और इन्हें बेचने के लिए ही अलग-अलग जनपदों में गए हैं। जिसके बाद उनकी तलाश में कुछ टीमें गैरजनपद भी भेजी गई हैं। दरसअल पूर्व में इस तरह की वारदातें सामने आ चुकी हैं। जिसमें बंजाराेें के गिरोह का नाम सामने आया था। कुछ दिन पहले स्वास्थ्यकर्मी की हत्या के मामले में भी ऐसे ही गिरोह का नाम आया था। जिसके सदस्य वारदात के बाद गायब हो गए थे। ऐसे में पुलिस बंजारोें के डेरों से गायब सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। एसएसपी का कहना है कि मामले के खुलासे में टीमें लगाई गई हैं। पुलिस हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।