{"_id":"4433b5e9c8b9e6a2b1c2abb7bd293fef","slug":"the-tanker-was-hit-by-four-young-men-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आए चार युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में आए चार युवक, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। यमुनापार में रीवा रोड पर जारी के निकट शनिवार दोपहर एक ही पर बाइक रर सवार चार युवक ओवरटेकिंग के चक्कर में सीमेंट टैंकर की चपेट में आ गए। उनमें एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बनी है।
बड़ा चाका नैनी के रहने वाले दूधनाथ भारतीय का पुत्र छोटू (22), अपने साथी शिवा (23), लखनऊ के आशियाना इलाके के पसियान टोला से आए रंजीत उर्फ टुन्ना (23) तथा रोहित (24) के साथ शनिवार सुबह बाइक पर कौंधियारा में अपनी बहन के यहां गया। वहां से वे चारों एक ही बाइक पर जारी कस्बे के लिए रवाना हो गए। वे रीवा रोड पर जारी के निकट पहुंचे भी एक ट्रक को ओवरटेक करने पर हादसे का शिकार हो गए। ट्रक के आगे निकलते ही वे सामने से आ रहे सीमेंट टैंकर की चपेट में आ गए। यह टैंकर सड़वा स्थित सीमेंट फैक्ट्री आ रहा था। उसकी जद में आकर चारो युवक सड़क पर घायल होकर गिर गए। वहां भीड़ लग गई।
करीब घंटे भर बाद घायलों को उठाया गया मगर इतनी देर में छोटू की मौत हो गई थी। शिवा गंभीर घायल था। बाकी दो लोगों को हल्की चोट थी। खबर पाकर उनके परिवार के लोग भी रोते-कलपते पहुंच गए। शिवा को शहर में अस्पताल ले जाया गया। छोटू के बारे में पता चला कि वह नैनी में एक सर्विस सेंटर में काम करता था। उसकी मौत से परिवार में हाहाकार मच गया है।